{"_id":"6a156f5a1e2e1ef571072e9a","slug":"union-minister-mansukh-mandaviya-launch-event-of-world-yogasana-championship-2026-in-new-delhi-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में पहले विश्व योगासन चैंपियनशिप का अनावरण: 60+ देशों की होगी भागीदारी; खेल मंत्री मांडविया ने क्या कहा?","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत में पहले विश्व योगासन चैंपियनशिप का अनावरण: 60+ देशों की होगी भागीदारी; खेल मंत्री मांडविया ने क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 May 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
लॉन्च के अवसर पर मांडविया ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को योग का उपहार दिया है और अब देश योगासन को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।'
खेल मंत्री मनसुख मांडविया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय खेल और वैश्विक वेलनेस के लिए एक ऐतिहासिक कदम के रूप में, विश्व योगासन चैंपियनशिप (WYC) 2026 के पहले संस्करण का मंगलवार को नई दिल्ली में खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने महासंघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आधिकारिक अनावरण किया।
विश्व योगासन चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन चार से आठ जून 2026 तक अहमदाबाद के एका एरिना में किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में युगांडा, जाम्बिया, श्रीलंका, नेपाल, केन्या, जापान, ओमान, मॉरीशस और नीदरलैंड्स सहित 60 से अधिक देशों के योगासन खिलाड़ी और प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। यह आयोजन योगासन को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त खेल के रूप में स्थापित करने और ओलंपिक मान्यता की दिशा में भारत की पहल का हिस्सा है।
आधिकारिक अनावरण समारोह के दौरान चैंपियनशिप के लोगो, ट्रॉफी, आधिकारिक जर्सी और ‘वीर’ नामक शेर मैस्कॉट का भी लॉन्च किया गया। यह सभी योगासन के आधुनिक वैश्विक खेल के रूप में उभरने का प्रतीक हैं। विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), गुजरात खेल प्राधिकरण, गुजरात पर्यटन और गुजरात योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त है। यह योगासन को विश्व खेल मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक संयुक्त राष्ट्रीय प्रयास है।
विज्ञापन
लॉन्च के अवसर पर मांडविया ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को योग का उपहार दिया है और अब देश योगासन को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विश्व योगासन चैंपियनशिप हमारे युवाओं, हमारी संस्कृति और उभरते वैश्विक खेलों में भारत की भूमिका को दर्शाती है। यह चैंपियनशिप हमारे खेल के वैश्विक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं सभी देशों का भारत में स्वागत करता हूं और मुझे विश्वास है कि यह चैम्पियनशिप योगासन खेल अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी।'

Trending Videos