Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Anahat Singh Reaches World Junior Squash Final, First Indian Since 2005 Joshna Chinappa
{"_id":"6a645465c1029885cb0231a0","slug":"anahat-singh-reaches-world-junior-squash-final-first-indian-since-2005-joshna-chinappa-2026-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anahat Singh: विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनकर इतिहास रच पाएंगी 18 साल की अनाहत सिंह? खिताब से बस एक जीत दूर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Anahat Singh: विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनकर इतिहास रच पाएंगी 18 साल की अनाहत सिंह? खिताब से बस एक जीत दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओंटैरियो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:45 AM IST
सार
भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। वह 2005 में जोशना चिनप्पा के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। अब उनके पास भारत की पहली विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
1 of 4
अनाहत सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह वर्ष 2005 में अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अब अनाहत भारत की पहली विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।
2 of 4
अनाहत सिंह
- फोटो : PTI
सेमीफाइनल में मिस्र की खिलाड़ी को हराया
शीर्ष वरीयता प्राप्त दिल्ली की अनाहत ने सेमीफाइनल में मिस्र की तीसरी/चौथी वरीय बार्ब सामेह को 11-3, 8-11, 11-4, 11-6 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज अनाहत ने पिछले साल कांस्य पदक जीता था और इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।
3 of 4
अनाहत सिंह
- फोटो : PTI
'फाइनल तक पहुंचकर खुश हूं, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ'
जीत के बाद अनाहत ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। कुछ महीने पहले ब्रिटिश जूनियर ओपन में भी मेरा बार्ब के खिलाफ मुकाबला हुआ था और वह भी काफी करीबी रहा था। इसलिए मुझे पता था कि आज मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'पिछले मैच में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं दिखा सकी थी, इसलिए आज मैंने खुद को साबित करने की कोशिश की। मैंने चार बार विश्व जूनियर चैंपियनशिप खेली है और पहले क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल में हार चुकी हूं। फाइनल में पहुंचकर मेरे माता-पिता और कोच बहुत खुश हैं, लेकिन टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनाहत सिंह
- फोटो : ANI
अब खिताब के लिए मिस्र की खिलाड़ी से मुकाबला
फाइनल में अनाहत का सामना मिस्र की दूसरी वरीय रुकय्या सालेम से होगा। अगर वह यह मुकाबला जीतने में सफल रहती हैं तो विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी। भारतीय स्क्वैश के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि होगी और अनाहत के शानदार करियर में एक नया अध्याय जोड़ देगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।