{"_id":"616028308ebc3e76fa57ba46","slug":"indian-shooters-bag-10th-gold-medal-at-junior-shooting-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप : भारत ने जीता 10वां गोल्ड मेडल, 23 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर, अमेरिका को पछाड़ा ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप : भारत ने जीता 10वां गोल्ड मेडल, 23 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर, अमेरिका को पछाड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 08 Oct 2021 04:44 PM IST
सार
ISSF Junior World Championship: भारतीय टीम अब तक स्पर्धा में 23 (10 स्वर्ण, 9 रजत, 4 कांस्य) पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू की भारतीय जोड़ी ने आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत को 10वां गोल्ड मेडल पदक दिलाया। इस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सांगवान और सिद्धू की जोड़ी ने थाईलैंड के कान्याकोर्न हिरुनफोम और श्वाकोन त्रिनिफाकरोन को 9-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इस टूर्नामेंट में भारत का यह 23वां पदक है। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
वहीं, भारत ने इस स्पर्धा में ब्रॉन्ड मेडल भी अपने नाम किया। तेजस्विनी और अनीश की जोड़ी ने थाइलैंड के ही चाविसा पादुका और राम खामहेंग की जोड़ी को 10-8 से हराकर कांस्य पदक जीता। उधर, जूनियर महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में प्रसिद्धि महंत, निश्चल और आयुषी पोद्दार ने रजत पदक जीता। उन्हें फाइनल में अमेरिका की एलिजाबेथ मैकगिन, लॉरेन जॉन और कैरोलिन टकर से 43-47 से हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम अब तक स्पर्धा में 23 (10 स्वर्ण, 9 रजत, 4 कांस्य) पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, अमेरिका 20 (6 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य) पदकों के साथ दूसरे स्थान पक काबिज है।
विज्ञापन