केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग अब अगले चरण में पहुंच चुकी है। किसानों द्वारा पंजाब-हरियाणा से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के 42 दिन हो चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली की तमाम सीमाओं पर ट्रैक्टर और टेंट के साथ जमे किसान कृषि कानूनों के वापस नहीं होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। सरकार और कृषि मंत्री के साथ भी किसानों की कई स्तर की वार्ता अफसल हो चुकी है और अब अन्नदाताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दी है।
किसान आंदोलन में कूद चुके ये खिलाड़ी, खली ने कहा था- जय जवान, जय किसान
मनदीप सिंह:
भारत की तरफ से तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेलने वाले मनदीप सिंह ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पहुंचकर किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया था. 28 वर्षीय यह बल्लेबाज पंजाब के रणजी कप्तान होने के साथ-साथ आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13वें सीजन के दौरान ही अपने पिता को भी खोया, लेकिन वह स्वदेश वापस नहीं लौटे और दो दिन बाद केकेआर के खिलाफ अर्धशतक ठोक उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। मनदीप सिंह पहले भारतीय एक्टिव क्रिकेटर हैं जो किसानों के प्रदर्शन से जुड़े।
मीडिया से बात करते हुए इस क्रिकेटर ने कहा कि, 'अगर मेरे पिता जिंदा होते तो वह जरूर गर्व महसूस करते कि उनके बेटों ने इसमें कोई योगदान दिया है।' उन्होंने कहा, 'किसान इस ठंड में शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं। वे जिन हालात में रह रहे हैं वह दिल-दुखाने वाला है। ट्रैक्टर उनका घर बन गया है, लेकिन वे शिकायत नहीं कर रहे हैं। वे काफी खुश और उत्साहित हैं। इस मुद्दे को जितना जल्दी हो सके सुलझाना बहुत जरूरी है।'
द ग्रेट खली:
WWE के पूर्व पहलवान खली ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया था। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले इस सात फुट लंबे पहलवान ने लोगों से किसानों के साथ खड़े होने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस के लिए भी कहा था। उन्होंने इसे तीनों बिलों को काला कानून बताते हुए उद्योगपतियों को फायदा और किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला बताया था। खली ने आंदोलन में शामिल होने के बाद नारा देते हुए कहा था- जय जवान, जय किसान।
हरभजन सिंह:
किसान हमारा सम्मान🙏 किसान हमारा अन्नदाता है । हम को अन्नदाता को थोड़ा समय देना चाहिए । क्या यह वाजिब नहीं होगा. बिना पुलिस भिड़ंत के क्या हम उनकी बात नहीं सुन सकते. कृपया किसान की भी सुनिए 🙏 जय हिंद 🙏🙏
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर के जरिए किसानों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कई सारे ट्वीट के माध्यम से अपनी बातें रखी। हरभजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए किसानों की बात सुनने और उनकी समस्या का हल करने की अपील की।
अरपिंदर सिंह:
जकार्ता एशियाई खेलों में त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरपिंदर सिंह ने भी पिछले महीने किसानों के आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया था। इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर लिखा, 'किसान एकता जिंदाबाद, किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद'।
कमेंट
कमेंट X