{"_id":"693e66dd0c43c1151001e36b","slug":"national-wrestling-championships-aman-sehrawat-antim-panghal-clinch-gold-in-new-weight-categories-2025-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Wrestling Championships: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल ने दिखाया दम, अलग-अलग वजन वर्ग में जीते स्वर्ण","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
National Wrestling Championships: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल ने दिखाया दम, अलग-अलग वजन वर्ग में जीते स्वर्ण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
यह प्रतियोगिता पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद पहली बड़ी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता है और इसका समापन रविवार को ग्रीको-रोमन मुकाबलों के साथ होगा।
अंतिम पंघाल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
अहमदाबाद में आयोजित नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के शीर्ष पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया। पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता अंतिम पंघाल ने स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरीं। खास बात यह रही कि दोनों पहलवानों ने अपने परंपरागत वजन वर्ग से अलग श्रेणियों में उतरकर खिताब अपने नाम किए।
Trending Videos
अमन सहरावत ने 61 किग्रा में मचाया धमाल
आमतौर पर 57 किग्रा वर्ग में मुकाबला करने वाले अमन सहरावत ने इस बार 61 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वजन कम न करने का फैसला किया। इससे पहले अमन को इस साल क्रोएशिया में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान वजन ज्यादा होने पर अयोग्य ठहराया गया था। इसके चलते भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने उन्हें एक साल के लिए निलंबित किया था, लेकिन बाद में यह निलंबन हटा लिया गया, जिससे वह अहमदाबाद में प्रतिस्पर्धा कर सके।
वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल में अमन ने निखिल को 10-0 से हराया। इससे पहले उन्होंने क्वार्टरफाइनल में आदित्य नारायण को 12-1 और ललित को 10-0 से मात दी। सेमीफाइनल में उन्होंने चोटिल भौंह और खून बहने के बावजूद अनुज कुमार को 13-2 से हराया।

मैच के बाद अमन की प्रतिक्रिया
मुकाबले के बाद अमन ने एएनआई से बात करते हुए रेसलिंग प्रीमियर लीग (WPL), 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और विनेश फोगाट की वापसी पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'यह बहुत अच्छा लग रहा है। WPL एक नेक्स्ट-लेवल प्रतियोगिता है। स्टेडियम और सुविधाएं शानदार हैं। इससे 2028 के लिए कुश्ती का भविष्य उज्ज्वल दिखता है।' कॉमनवेल्थ गेम्स पर अमन ने कहा कि 2026 संस्करण में कुश्ती शामिल नहीं है, लेकिन वह 2030 के लिए पूरी मेहनत करेंगे। विनेश फोगाट की वापसी पर उन्होंने कहा, 'उनका फैसला अच्छा है। 2028 ओलंपिक में उनसे हमें पदक की उम्मीद है।'

अंतिम पंघाल ने 55 किग्रा में जीता खिताब
दो बार की विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने भी अपने सामान्य 53 किग्रा की बजाय 55 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने हंसिका को 8-0 से हराया, सेमीफाइनल में अहिल्या शिंदे को 14-8 से मात दी और फाइनल में ज्योति को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

अन्य मुकाबलों में भी दिखा दम
अंडर-23 विश्व चैंपियन ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में विशाल कालिरामन को 10-0 से हराकर खिताब जीता। एशियन U23 गोल्ड मेडलिस्ट विक्की ने 97 किग्रा वर्ग में स्वर्ण हासिल किया। महिला वर्ग में, 62 किग्रा की एशियन चैंपियन मनीषा भानवाला ने 57 किग्रा में उतरकर नेहा शर्मा को 2-1 से हराया। 68 किग्रा फाइनल में ओलंपियन निशा दहिया ने सृष्टि को हराकर गोल्ड जीता।