निर्भया के दोषियों को फांसी: गंभीर बोले- जानते हैं हम लेट हैं, बबीता ने बताया न्याय दिवस
निर्भया के चारों दोषियों मुकेश सिंह, विनय शर्मा, पवन गुप्ता और अक्षय ठाकुर को मौत की सजा दे दी गई। पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की ओर से फांसी टलवाने के लिए दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी, जिसके बाद दोषियों के वकील ने फांसी की सजा पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जिसे शीर्ष अदालत ने भी खारिज कर दिया। सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। दोषियों की फांसी के बाद खेल जगत के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि आखिरकार सभी को फांसी हो गई। निर्भया, जानते हैं हम लेट हैं। मालूम हो कि इस मामले में तमाम ड्रामे के बीच तीन बार डेथ वारंट जारी किया गया, लेकिन फांसी नहीं दी जा सकी थी।
Hanged till death! Finally! I know we are late Nirbhaya. #NirbhayaJustice
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 20, 2020
पहलवान योगेश्वर दत्त ने ट्वीट कर लिखा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। और अंततः निर्भया के दोषियों को आज फांसी हुई। सात साल बाद ही सही, देश की बेटी को इंसाफ तो मिला। लाजिम है कि हमने देख लिया वो दिन कि जिसका वादा था।
सत्य परेशान हो सकता लेकिन पराजित नहीं।
और अंततः निर्भया के दोषियों को आज फाँसी हुई। सात साल बाद ही सही, देश की बेटी को इंसाफ तो मिला।🙏
लाज़िम है कि हमने देख लिया
वो दिन कि जिसका वादा था।#nirbhayaconvicts#nirbhayagetsjustice #NirbhayaJustice #NirbhayaVerdict #NirbhayaCase pic.twitter.com/ZNh9dHaynf
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) March 20, 2020
महिला पहलवान बबीता फोगाट ने इस दिन को न्याय दिवस बताया है। उन्होंने लिखा- निर्भया न्याय दिवस। चारों दरिंदो को दी गई फांसी।
निर्भया न्याय दिवस
चारों दरिंदों को दी गई फांसी#NirbhayaVerdict
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) March 20, 2020
गीता फोगाट ने भी लिखा कि सात साल बाद इंसाफ का सूरज ऊगा।
#NirbhayaVerdict
7 साल बाद इन्साफ का सूरज ऊगा!! 🇮🇳
— geeta phogat (@geeta_phogat) March 20, 2020