दुनियाभर में वैसे तो कई तरह के खेल होते हैं लेकिन कुछ खेल ऐसे होते हैं जिन्हें शायद ही कोई खेलना पसंद करे। जबकि इन खेलों के लिए किसी खास तरह की ट्रेनिंग की जरुरत नहीं होती है और कोई भी इन्हें खेल सकता है, लेकिन बावजूद इसके ये खेल इतने अजीब होते हैं कि इन्हें खेलने से पहले कोई भी एक बार को जरूर सोचेगा।
पैर की अंगुली की कुश्ती, कॉकरोच की दौड़ समेत ये हैं दुनिया की कुछ अजीबोगरीब खेल प्रतियोगिताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व मूछ और दाढ़ी चैंपियनशिप:
एक ऐसा खेल जिसके लिए आपको अपने काम नहीं रोकने हैं और नाहीं कोई खास ट्रेनिंग की आवश्यकता है। बस आपको मौके पर बैठे रहना है। इस चैंपियनशिप में दुनिया के 15 देश हिस्सा लेते हैं। इस खेल में कई तरह की श्रेणियां होती हैं। विजेता की घोषणा इन्हीं श्रेणियों में मूछों-दाढ़ियों की लंबाई, चौड़ाई, डिजाइन के आधार पर की जाती है। इस खेल का आयोजन 1990 से किया जा रहा है। इसमें जीतने वाले को एक पन्ना, मूछ-दाढ़ी का सस्ता बीमा और मूछ-दाढ़ी कटवाने को लेकर पत्नी की तरफ से मिलने वाली डांट पुरस्कार स्वरूप शामिल होती है।
एयर गिटार चैंपियनशिप:
गिटार हाथ में हो तो उसकी तारों पर अंगुली मारकर किसी भी तरह की आवाज निकल ही जाती है और उसे बजाते-बजाते धीरे-धीरे अंदर से जोश भी आने लगता है। लेकिन हाथ में गिटार ना हो और बावजूद इसके पुरे जोश के साथ हजारों लोगों के सामने गिटार बजाना हो तो? जी हां, सही सुना एक ऐसी प्रतियोगिता जिसमें दुनियाभर के कई देशों से प्रतियोगी शामिल होते हैं। इस चैंपियनशिप में करना यह होता है कि दर्शकों और जजों के सामने आभासी गिटार यानी बिना किसी गिटार के सिर्फ महसूस करते हुए किसी धून पर परफॉर्म करना होता है। इस दौरान सब कुछ आपके अभिनय और ऊर्जा पर निर्भर करता है कि विजेता होंगे या नहीं। 1990 में फिनलैंड में शुरू हुई यह प्रतियोगिता अब काफी चर्चित हो गई है और हर बार इसमें विजेता घोषित होते हैं, तो कुल मिलाकर आपको एक रॉकस्टार की तरह हजारों लोगों के सामने बगैर गिटार के परफॉर्म करना है और दर्शकों का मनोरंजन भी करना है।
बेबी क्राइंग चैंपियनशिप (बच्चे का रोना प्रतियोगिता):
बच्चे का रोना शायद ही किसी को पसंद हो और हर कोई उन्हें हंसता हुआ देखना चाहता है। लेकिन अगर रोने पर कोई विजेता बनने लगे और उसे पुरस्कृत किया जाने लगे तो? जापान में एक ऐसी ही चैंपियनशिप का आयोजन होता है जिसमें एक पिता सूमो पहलवान की तरह कपड़े पहनने से लेकर अजीबोगरीब चेहरे और हाव भाव से अपने बच्चे को रुलाने की कोशिश करता है। इस दौरान बच्चे के रोने और पिता द्वारा अपनाए जाने वाले तरीके के आधार पर विजेता का चुनाव किया जाता है।
गर्निंग चैंपियनशिप:
इंग्लैंड में हर साल होने वाले क्रैब फेयर (मेले) में इस प्रतियोगिता का आयोजन होता है। इस अजीबोगरीब चैंपियनशिप को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा होते हैं। इसमें होता यह है कि प्रतोयोगियों को भद्दे चेहरे बनाने होते हैं, यानी जो जितना भद्दा चेहरा बनाएगा, जीत उसी की तय होगी। इस मुकाबले में लोग अजीबोगरीब चेहरे बनाते हैं और जीत के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हैं।