फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paralympics: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या सुमति ने जीता कांस्य पदक, महिला सिंगल SH6 स्पर्धा में मिली सफलता

Tue, 03 Sep 2024 02:20 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 03 Sep 2024 02:20 AM IST
सार

पेरिस पैरालंपिक 2024 में स्टार भारतीय शटलर नित्या सुमति सिवान को पदक जीतने में कामयाबी मिली है। नित्या ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराया।

विज्ञापन
Paris Paralympics Indian shuttler Nithya Sumathy Sivan wins bronze Medal women singles SH6
पेरिस पैरालंपिक में कांस्य जीतने वाली नित्या (फाइल) - फोटो : एएनआई / पैरालंपिक वेबसाइट
Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक 2024 में युवा भारतीय शटलर नित्या सुमति सिवान को पदक जीतने में कामयाबी मिली है। नित्या ने कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आने वाली 19 वर्षीय खिलाड़ी नित्या ने पेरिस से लगभग 11 महीने पहले एशियन पैरा गेम्स (अक्तूबर, 2023) में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। नित्या ने एकल के अलावा युगल मुकाबले में भी अपनी छाप छोड़ी थी और उन्होंने इस स्पर्धा का कांस्य पदक भी अपने नाम किया था। 


स्वर्ण, रजत और कांस्य समेत कुल पांच पदक बैडमिंटन से

Paris Paralympics Indian shuttler Nithya Sumathy Sivan wins bronze Medal women singles SH6
थाईलैंड में एक मुकाबले के दौरान सहयोगी खिलाड़ी के साथ नित्या (फाइल) - फोटो : एएनआई
दरअसल, भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 के बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया। महिला एकल एसएच6 स्पर्धा में नित्या सुमति के कांस्य पदक जीतने से पहले एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य जीत चुका था। पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में कुमार नितेश ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश से आने वाले नौकरशाह सुहास एलवाई ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

भारत की झोली में बैडमिंटन खिलाड़ियों ने डाले कई पदक

Paris Paralympics Indian shuttler Nithya Sumathy Sivan wins bronze Medal women singles SH6
एक बैडमिंटन मुकाबले के दौरान नित्या (फाइल) - फोटो : एएनआई
इसके अलावा महिलाओं की एकल स्पर्धा एसयू5 में टी मुरुगेसन और मनीषा रामादास को क्रमश: रजत और कांस्य पदक मिले। इसके बाद दिन के अंतिम मुकाबले में नित्या ने भारत की झोली में एक और कांस्य पदक डालने में सफलता पाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक तालिका में भी भारत 15वें पायदान पर

Paris Paralympics Indian shuttler Nithya Sumathy Sivan wins bronze Medal women singles SH6
युवा भारतीय शटलर नित्या (फाइल) - फोटो : एएनआई
गौरतलब है कि  सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात खेले गए मुकाबले में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या सुमति के कांस्य पदक जीतते ही भारत की कुल पदक संख्या 15 हो चुकी है। नित्या की विजय के बाद ओवरऑल पदक तालिका में भी भारत 15वें पायदान पर आ गया है। भारत की झोली में फिलहाल तीन स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed