Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   President Droupadi Murmu presented the National Sports Awards at the Rashtrapati Bhavan know all details

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित; देखें लिस्ट

Fri, 13 Nov 2026 01:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Nov 2026 01:27 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए। इस दौरान 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें प्रियंक गोस्वामी और नरेंद्र का नाम शामिल है। 2014 के बाद पहली बार किसी को भी मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार नहीं मिला है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu presented the National Sports Awards at the Rashtrapati Bhavan know all details
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किए। इस बार किसी भी खिलाड़ी को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' के लिए नहीं चुना गया है और 2014 के बाद यह पहला मौका है जब खेल रत्न पुरस्कार नहीं दिया गया है। करीब 36 मिनट तक चले इस समारोह में केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और खेल सचिव हरि रंजन राव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

President Droupadi Murmu presented the National Sports Awards at the Rashtrapati Bhavan know all details
नरेंद्र को मिला अर्जुन पुरस्कार - फोटो : PTI Video Screengrab
किसे मिला अर्जुन पुरस्कार
चयन समिति की सिफारिशों के पुनर्मूल्यांकन के बाद इस बार कुल 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरस्कारों की घोषणा में हुई भारी देरी की कुछ एथलीटों ने आलोचना भी की थी, जिसे मंत्रालय ने पुरस्कारों की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया था। पुरस्कार विजेताओं में हाल ही में विश्व कप जीतने वाली शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, 2024 के शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे विदित गुजराती, डेकाथलीट तेजस्विन शंकर और महिलाओं की युगल बैडमिंटन जोड़ी गायत्री गोपीचंद व त्रीसा जॉली का नाम शामिल हैं।

समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल और युवा बधिर निशानेबाज धनुष श्रीकांत शामिल थे। पैरा-स्पोर्ट्स श्रेणी में इस बार केवल दो खिलाड़ियों पैरा क्लब थ्रोअर एकता भ्यान और निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को यह सम्मान मिला। इसके अलावा, वर्ष 1962 के एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता फुटबॉल टीम के सदस्य आई. अरुड्मनायगम को 'लाइफटाइम अचिवमेंट' श्रेणी में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कोच को मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड 
कोचिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया, जिनमें महिला राष्ट्रीय शिविर से जुड़े मुक्केबाजी कोच छोटे लाल यादव प्रमुख हैं। इसके साथ ही पुरुषों की राष्ट्रीय मुक्केबाजी टीम के कोच धर्मेंद्र यादव और कुश्ती कोच वीरेंद्र कुमार को 'लाइफटाइम अचिवमेंट' श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मालूम हो कि अर्जुन पुरस्कार विजेता को 15 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है। पारंपरिक रूप से ये पुरस्कार महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती यानी 29 अगस्त को दिए जाते थे, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद से इसकी तारीख में निरंतरता नहीं रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की पूरी सूची..

अर्जुन पुरस्कार
  • तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
  • प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
  • नरेंद्र बेरवाल (मुक्केबाजी)
  • विदित गुजराती (शतरंज)
  • दिव्या देशममुख (शतरंज)
  • धनुष श्रीकांत (बधिर निशानेबाजी)
  • राजकुमार पाल (हॉकी)
  • सुरजीत (कबड्डी)
  • रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग)
  • एकता भ्यान (पैरा-एथलेटिक्स)
  • अरविंद सिंह (रोइंग)
  • अखिल शेरोन (निशानेबाजी)
  • त्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
  • गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
  • लालरेम्सियामी (हॉकी)
  • मोहम्मद अजमल (एथलेटिक्स)
  • पूजा (कबड्डी)

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट)
  • श्री आई. अरुड्मनायगम (फुटबॉल)

द्रोणाचार्य पुरस्कार
  • परवीर सिंह
  • छोटे लाल यादव
  • नेहा चव्हाण

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम अचीवमेंट)
  • धर्मेंद्र यादव
  • वीरेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed