Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State level wrestling tournament Anuj from Azamgarh defeats Yogesh from Ballia wrestlers showcase strength

प्रदेश स्तरीय दंगल: आजमगढ़ के अनुज ने बलिया के योगेश को दी पटखनी, पहलवानों ने दिखाया दमखम; बजी तालियां

Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
सार

प्रदेश स्तरीय दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी। आजमगढ़ के अनुज यादव ने बलिया के योगेश को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, गोरखपुर के सचिन और मऊ के आशीष के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने जोरदार मुकाबले पेश किए।

विज्ञापन
State level wrestling tournament Anuj from Azamgarh defeats Yogesh from Ballia wrestlers showcase strength
प्रदेशस्तरीय दंगल में पहलवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बे के उत्तर टोला स्थित फतेह सागर पोखरा के पास बृहस्पतिवार को तिवारी क्लब की ओर से प्रदेश स्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच और दमखम का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक 'टुनजी' और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राकेश मिश्रा ने गोरखपुर के सचिन पहलवान और मऊ के आशीष पहलवान का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ कराया। दोनों नामचीन पहलवानों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला हुआ। एक से बढ़कर एक दांवपेच आजमाने के बावजूद कोई भी पहलवान किसी को चित नहीं कर सका। अंततः यह रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में आजमगढ़ के अनुज यादव ने मलप के बलिया निवासी योगेश को पटकनी देकर शानदार जीत हासिल की। वहीं, मऊ के शत्रुघ्न ने मलप के छोटू को पराजित किया। इसके अलावा, अंश (जौनपुर) व अमन (गाजीपुर), अमित लखरहवा (गाजीपुर) व अमित यादव (गोरखपुर), तथा नंदन (गाजीपुर) व आनंद (बनारस) के बीच हुए मुकाबले कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर समाप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हैरतअंगेज दाव देख बजीं तालियां

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने मुख्य अतिथि वीरेंद्र पाठक और विशिष्ट अतिथि राकेश मिश्रा को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र पाठक ने कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं, बल्कि हमारी पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण खेल विरासत का एक अहम हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल की छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मंच मिलता है। 

उन्होंने क्षेत्र के लोगों का कुश्ती के प्रति जबरदस्त उत्साह देखकर यह भी कहा कि यदि सबका आशीर्वाद मिला, तो इस क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान अभिषेक आनंद, तरुण प्रकाश सिंह 'पप्पू', शैलेश सिंह, प्रतुल ओझा, मुन्नी गोंड, मिथिलेश तिवारी, अंजनी तिवारी, मंजी कुमार, संतोष तिवारी, संजीत गुप्ता, पवन तिवारी, निखिल और दीवान जी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed