Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2026 ghats of Kashi will be illuminated by 1.1 million earthen lamps in Varanasi

देव दीपावली: 11 लाख दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट, विश्वनाथ धाम के सामने ग्रीन आतिशबाजी; भव्य तैयारी

Thu, 12 Nov 2026 04:33 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 12 Nov 2026 04:33 PM IST
सार

देव दीपावली को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों और सामने आई समस्याओं को ध्यान में रख इस बार बेहतर इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी को परेशानी न हो। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2026 ghats of Kashi will be illuminated by 1.1 million earthen lamps in Varanasi
Dev Deepawali in varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देव दीपावली काशी की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का गौरवशाली पर्व है। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों और सामने आई समस्याओं को ध्यान में रख इस बार बेहतर इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी को परेशानी न हो। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने मुख्य कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत कर बताया कि 24 नवंबर की शाम घाटों पर दीप प्रज्वलित होंगे और दशाश्वमेध घाट पर विश्वप्रसिद्ध महाआरती होगी। चेत सिंह घाट पर भव्य प्रोजेक्शन एवं लेजर शो, दशाश्वमेध व अस्सी घाट के सामने ड्रोन शो और काशी विश्वनाथ धाम घाट के सामने ग्रीन आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस साल गंगा महोत्सव 20 से 23 नवंबर तक नमो घाट पर होगा। चारों दिन सांस्कृतिक संध्या होगी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस बार सभी पक्के घाटों, गंगा के सामने वाले रेतीले तट और शहर के 100 कुंडों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसमें महिला स्वावलंबन के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार दीपक भी शामिल किए गए हैं। दीप प्रज्वलन की व्यवस्था के लिए पूरे घाट क्षेत्र और रेतीले तट को सेक्टरों में बांटकर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि देव दीपावली का उल्लास केवल घाटों तक सीमित न रहे, बल्कि समूची काशी में प्रभाव दिखाई दे। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सारनाथ, मार्कण्डेय महादेव मंदिर, शूलटंकेश्वर मंदिर और प्रमुख कुंडों पर भी दीपोत्सव के विशेष प्रबंध किए जाएं। 24 नवंबर को ही गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में लंगर, कीर्तन और संगत की व्यवस्थाएं भी समय से पूरी रखने के निर्देश दिए गए। नाविकों से संवाद कर सुरक्षा और सुव्यवस्था की दृष्टि से प्रशिक्षण कराने की जरूरत पर बल दिया। 

गंगा में पहली बार ‘टू-वे लेन सिस्टम’ से चलेंगी नावें 
अधिकारियों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान और देव दीपावली के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। पूरे घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में विभाजित कर जोनल व सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की गई है। घाटों पर 27 वॉच टावर, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), 21 प्रमुख घाटों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड, निजी गोताखोर और ड्रोन कैमरे तैनात रहेंगे। 

ई-स्कूटर पर पर्यटक पुलिस लगातार गश्त करेगी। इस बार नमो घाट से अस्सी घाट के बीच फ्लोटिंग वॉटर जेट्टी लगाकर टू-वे लेन बनाई गई है। नावें नमो घाट से अस्सी घाट की ओर जाएंगी और सामने रेतीले ओर से अस्सी घाट से नमो घाट की ओर लौटेंगी। अधिकारियों ने बताया कि शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए सीमावर्ती जिलों से आने वाले भारी वाहनों के लिए 7 प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed