{"_id":"69dcb1e580070155ee0e4d58","slug":"sports-minister-mansukh-mandaviya-pushing-for-formula-1-race-return-to-india-in-2027-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Formula 1: भारत में होगी फॉर्मूला वन रेस की वापसी, केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने की पुष्टि; बताया पूरा प्लान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Formula 1: भारत में होगी फॉर्मूला वन रेस की वापसी, केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने की पुष्टि; बताया पूरा प्लान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार
फॉर्मूला वन के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पुष्टि की है कि अगले साल भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी।
फॉर्मूला वन
- फोटो : Adobe
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि 2027 में भारत में फॉर्मूला वन रेस की वापसी होगी। मांडविया ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस रेस के आयोजन के लिए कम से कम तीन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा, भारत में 2027 में फॉर्मूला वन रेस होगी। पहली रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित की जाएगी।
Trending Videos
लिबर्टी मीडिया ने नहीं की टिप्पणी
भारत इससे पहले फॉर्मूला वन रेस इंडियन ग्रां प्री आयोजित कर चुका है, लेकिन कर और नौकरशाही संबंधी समस्याओं के कारण 2013 में तीसरे संस्करण के बाद इसे फॉर्मूला वन रेस के कैलेंडर से हटा दिया गया था। लिबर्टी मीडिया के स्वामित्व वाली फॉर्मूला वन ने भारत में अपनी वापसी पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 2017 में लिबर्टी मीडिया द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद से इस खेल की लोकप्रियता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इसमें पहले से ही रिकॉर्ड 24 रेस का कैलेंडर है। हालांकि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण इस महीने सऊदी अरब और बहरीन में होने वाले दो दौर रद्द कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन