{"_id":"6905a09c26e23dc7c707876f","slug":"alexander-zverev-defeated-medvedev-to-reach-the-semi-finals-of-paris-masters-now-face-sinner-2025-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Masters: मेदवेदेव को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे ज्वेरेव, अब सिनर से होगा सामना; जानें कैसा है रिकॉर्ड","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Paris Masters: मेदवेदेव को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे ज्वेरेव, अब सिनर से होगा सामना; जानें कैसा है रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार
ज्वेरेव ने इस जीत से मेदवेदेव के खिलाफ पिछले दो साल से चला आ रहा पांच मैचों की हार का सिलसिला समाप्त कर दिया। दुनिया में तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव सेमीफाइनल में दूसरे नंबर के यानिक सिनर से भिड़ेंगे।
यानिक बनाम ज्वेरेव
- फोटो : @AustralianOpen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ज्वेरेव ने दो मैच प्वाइंट बचाकर डेनिल मेदवेदेव को 2-6, 6-3, 7-6 (5) से हराकर अपने खिताब का बचाव करने की उम्मीद बरकरार रखी। ज्वेरेव ने इस जीत से मेदवेदेव के खिलाफ पिछले दो साल से चला आ रहा पांच मैचों की हार का सिलसिला समाप्त कर दिया। दुनिया में तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव सेमीफाइनल में दूसरे नंबर के यानिक सिनर से भिड़ेंगे। पिछले सप्ताहांत वियना फाइनल में दोनों की भिड़ंत हुई थी, जहां सिनर ने तीसरे सेट में 7-5 से जीत हासिल की थी। दोनों का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड 4-4 से बराबर है।
सिनर नंबर एक बनने के करीब
निर्णायक सेट में 4-5 के स्कोर पर ज्वेरेव ने मेदवेदेव के खिलाफ दोनों मैच प्वाइंट बचाए। पेरिस मास्टर्स में 2020 फाइनल में ज्वेरेव को हराने वाले मेदवेदेव ने टाईब्रेकर में 5-5 की बराबरी कर ली, लेकिन ज्वेरेव ने फिर से बढ़त बनाते हुए ढाई घंटे में जीत हासिल कर ली। सिनर ने नंबर सात बेन शेल्टन को 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इससे वह फिर से नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के करीब पहुंच गए। यदि सिनर खिताब जीत लेते हैं, तो यह वर्ष की उनकी पहली मास्टर्स ट्रॉफी होगी और इससे वह फिर से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
अमेरिकी खिलाड़ी पर सिनर की यह लगातार सातवीं जीत है। फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले वैलेन्टिन वेचेरोत को 6-2, 6-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनका सामना अलेक्जेंडर बुब्लिक से होगा, जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर को बिना सर्विस गंवाए 6-7(5) 6-4 7-5 से हराया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X