फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Top-Ranked Simran Left Out of Para Asian Games Team, Challenges Selection Policy in Court

Simran Sharma: पैरा एशियाड ट्रायल में नंबर-1 फिर भी टीम से बाहर, सिमरन ने चयन नीति को कोर्ट में दी चुनौती

Mon, 10 Aug 2026 02:52 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 10 Aug 2026 02:52 PM IST
सार

सिमरन शर्मा ने पैरा एशियाड चयन ट्रायल में 633.3 का स्कोर कर नंबर-1 स्थान हासिल किया, फिर भी एसएच-2 कैटेगरी से किसी का चयन नहीं होने के कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। चयन नीति में तय ऊंचे क्वालिफाइंग स्कोर को चुनौती देते हुए सिमरन के पिता ने पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की नीति के खिलाफ अदालत का रुख किया है।

विज्ञापन
Top-Ranked Simran Left Out of Para Asian Games Team, Challenges Selection Policy in Court
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया - फोटो : https://www.paralympicindia.com/

विस्तार

महज नौ माह की उम्र में कार दुर्घटना के कारण कमर से नीचे के हिस्से की जान खो देने वाली सिमरन शर्मा अब 17 साल की हैं। व्हील चेयर पर जीवन गुजार रहीं सिमरन की जिंदगी चार वर्ष पहले शूटिंग शुरू होने से बदल गई। साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की ट्रेनी सिमरन बीते वर्ष खेलो इंडिया चैंपियन बनीं व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी तीन स्वर्ण जीते। उनका सपना जापान में पैरा एशियाई खेलों में पदक जीतने का है, जो खराब चयन नीति से पूरा होता नहीं दिख रहा। मई में एशियाड के चयन ट्रायल में नंबर एक रहने के बावजूद सिमरन भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाई हैं। सिमरन ने ट्रायल में 633.3 का स्कोर किया जो पिछले पैरा एशियाड के चौथे स्थान के स्कोर 633.1 से बेहतर है उनकी एसएच 2 कैटेगरी बिना किसी का चयन किए खाली छोड़नी दी गई है। 
विज्ञापन

चयन नीति को रखा कटघरे में
सिमरन के पिता बृजेश शर्मा ने कोर्ट में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की चयन नीति को चुनौती दी है। नीति के मुताबिक, सिमरन की कैटेगरी 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच-2 (आर-5) का योग्यता स्कोर 635.4 है, जबकि आयोजकों का योग्यता स्कोर 625 है। खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर रखा है कि एशियाड और पैरा एशियाड में वही खेलेंगे जो एशियाई स्तर पर शीर्ष छह में आते हो। 635.4 का स्कोर पिछले पैरा एशियाड के शीर्ष चार में आता है। इतना अधिक स्कोर होने के कारण इसमें क्वालिफाई करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed