सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Transgender women athletes are now excluded from the Olympics after the IOC agreed to a new eligibility polic

Olympics: लॉस एंजिलिस ओलंपिक से पहले आईओसी का बड़ा फैसला, महिलाओं के खेल में हिस्सा नहीं ले सकेंगे ट्रांसजेंडर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Mar 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। आईओसी के अनुसार, अब ओलंपिक में महिलाओं के स्पर्धा में कोई ट्रांसजेंडर हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

Transgender women athletes are now excluded from the Olympics after the IOC agreed to a new eligibility polic
ओलंपिक रिंग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक से पहले बड़ा फैसला लिया है। आईओसी ने गुरुवार को नई योग्यता नीति पर सहमति जताई है जिसके अनुसार अब महिलाओं के खेल में ट्रांसजेंडर हिस्सा नहीं ले सकेंगे। 
Trending Videos


आईओसी ने कहा, 'ओलंपिक खेलों या किसी अन्य आईओसी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम खेलों सहित किसी भी महिला वर्ग की स्पर्धा में भाग लेने की पात्रता अब केवल बायोलोजिकल महिलाओं तक ही सीमित है।' यह स्पष्ट नहीं है कि ओलंपिक स्तर पर कितनी ट्रांसजेंडर महिलाएं प्रतिस्पर्धा कर रही हैं या कोई कर भी रही हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी ने जारी किया दस्तावेज
आईओसी ने कहा कि जुलाई 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक से लागू होने वाली पात्रता नीति महिला वर्ग में निष्पक्षता, सुरक्षा और अखंडता सुनिश्चित करेगी। आईओसी ने आगे कहा, 'यह नीति पूर्वव्यापी नहीं है और किसी भी जमीनी स्तर या मनोरंजक खेल कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगी।' कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद आईओसी ने 10 पृष्ठों का एक नीति दस्तावेज प्रकाशित किया। इसके तहत दो बार की ओलंपिक चैंपियन धाविका कैस्टर सेमेन्या जैसी महिला एथलीटों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed