Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम का समर्थन करने स्टेडियम पहुंचे कोहली, धवन और शास्त्री भी आए नजर
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप मैच के दौरान स्टैंड्स में विराट कोहली, शिखर धवन और रवि शास्त्री मौजूद रहे। इन दिग्गजों ने तालियां बजाकर हरमनप्रीत की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले के लिए लॉर्ड्स का स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेट जगत के कई बड़े चेहरों के साथ भारत के ये दो पूर्व ओपनर भी पहुंचे थे। इस मौके पर विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए, जबकि शिखर धवन को सोफी शाइन के साथ देखा गया। मैच के दौरान कैमरे बार-बार विराट, शिखर, अनुष्का, सोफी और रवि शास्त्री की तरफ घूमते रहे। भारतीय टीम की धमाकेदार और सकारात्मक शुरुआत को देखकर यह पूरा ग्रुप लगातार तालियां बजाकर टीम की हौसलाअफजाई करता हुआ दिखाई दिया।
THE AURA OF KING KOHLI..!!!! 🐐🔥
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 28, 2026
- The Roar for Virat Kohli at the Lord's.pic.twitter.com/GEtker6i41
कप्तान हरमनप्रीत कौर के 27 गेंद में 56 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप में रविवार को करो या मरो के मुकाबले में चार विकेट पर 170 रन बनाए। हालांकि बाकी भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे। भारत की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (38) और शेफाली वर्मा (34) ने 66 रन की साझेदारी की। दोनों हालांकि तेजी से रन नहीं बना सकी और रनरेट कभी सात के ऊपर नहीं गया। शेफाली ने ऑफ स्पिनर एशले गार्डनर को दो छक्के लगाए और मंधाना ने तेज गेंदबाज किम गार्थ को दो चौके लगातार जड़े लेकिन इसके अलावा बड़े शॉट कम ही दिखे। हरमनप्रीत ने हालांकि तेजी से रन बनाए। उन्होंने 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े और इस ओवर में 23 रन बने।