{"_id":"5d5126d98ebc3e6cec0c8edf","slug":"amazon-web-services-rival-jio-partnership-with-microsoft-azure-cloud-services-for-startups-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jio-Microsoft Azure क्लाउड सर्विस से Amazon को मिलेगी टक्कर, स्टार्टअप्स को होगा फायदा","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नॉलॉजी","slug":"technology"}}
Jio-Microsoft Azure क्लाउड सर्विस से Amazon को मिलेगी टक्कर, स्टार्टअप्स को होगा फायदा
Mon, 12 Aug 2019 02:20 PM IST
Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 12 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
jio microsoft Azure Cloud Services
- फोटो : microsoft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने एलान किया कि उनकी कंपनी बदलते परिवेश में स्टार्टअप्स कंपनियां का ख्याल रखेगी और उन्हें Jio-Azure क्लाउड सर्विस मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01 जनवरी 2021 से शुरू
सोमवार को कंपनी की 42वीं सालाना आम बैठक में बोलते हुए अंबानी ने कहा कि वे स्टार्टअप्स के लिए खास कनेक्टिविटी सर्विस लॉन्च कर रहे हैं। यह सर्विस 01 जनवरी 2021 से उपलब्ध होगी और स्टार्टअप्स को जियो पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। समझौते के तहत क्लाउड बेस्ड प्रोडक्टिविटी के साथ अपनी अंदरूनी वर्कफोर्स और Microsoft 365 का सपोर्ट देगा। जियो और माइक्रोसॉफ्ट ने लंबे वक्त के लिए दोनों के साथ समझौता किया है, ताकि देश के डिजिटल बदलाव को नई दिशा मिल सके। इस समझौते के तहत भारत में नए क्लाउड डाटा सेंटर लॉन्च किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा संस्थान अपनी डिटिजल क्षमता को विकसित करने के लिए इन टूल्स और प्लेटफॉर्म्स का फायदा उठा सकें।
विज्ञापन
पहले दो डाटा सेंटर बनेंगे
अंबानी ने बताया कि समझौते के तहत माइक्रोसॉफ्ट अपने Azure प्लेटफॉर्म को जियो को उपलब्ध कराएगा और जियो पूरे भारत में बड़े डाटा सेंटर बनाएगा, जिनमें पहले गुजरात और महाराष्ट्र में बनाए जाएंगे, जो 2020 तक शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सालाना बैठक में स्टार्टअप्स के लिए नए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लॉन्च की गई हैं, जिनमें हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने निवेश किया है। कंपनी ने ऐसे 14 स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जो जियो सर्विसेज को और मजबूत करेंगी।
विज्ञापन