{"_id":"6b044e1303fad57adc0b6532","slug":"dubai-ai-grandmaster-challenge-2026-finals-uae-tech-news-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुबई एआई ग्रैंडमास्टर चैलेंज 2026: पांच फाइनलिस्ट्स में शामिल हुए भारत के आयुष्मान पंडिता, कौन बना विजेता?","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
दुबई एआई ग्रैंडमास्टर चैलेंज 2026: पांच फाइनलिस्ट्स में शामिल हुए भारत के आयुष्मान पंडिता, कौन बना विजेता?
Mon, 23 Nov 2026 08:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
एआई ग्रैंडमास्टर 2026।
- फोटो : अमर उजाला
दुबई में आयोजित 'दुबई फ्यूचर वीक 2026' के दौरान हुए प्रतिष्ठित एआई ग्रैंडमास्टर चैलेंज में भारत के कंटेंट क्रिएटर और उद्यमी आयुष्मान पंडिता ने शीर्ष पांच फाइनलिस्टों में जगह बनाई। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए पंडिता ने बताया कि वह इस चैलेंज को जीत नहीं पाए, लेकिन उनके लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ही बेहतरीन अनुभव रहा। उन्होंने इसमें अपना सफर भी साझा किया है।
प्रतियोगिता का स्वरूप और आयोजन
दुबई फ्यूचर फाउंडेशन (डीएफएफ) की ओर से 'फॉर द ह्यूमन ऑफ द फ्यूचर' थीम के तहत 18 से 21 नवंबर 2026 तक एमिरेट्स टावर्स और म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'द चैलेंज' के अंतर्गत हुई इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से चुने गए 20 एआई प्रैक्टिशनर्स और इनोवेटर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मकसद सख्त समय-सीमा के अंदर प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, जेनरेटिव एआई टूल्स के इस्तेमाल और स्मार्ट एप्लिकेशन विकसित करने की क्षमताओं का परीक्षण करना था। इसके विश्लेषण के लिए गूगल क्लाउड के एआई विशेषज्ञों का एक पैनल मौजूद था।

Trending Videos
कौन बना फाइनलिस्ट, क्या रहे नतीजे?
कड़े मुकाबलों के बाद 20 में से पांच प्रतिभागी फाइनल राउंड तक पहुंचे। इनमें भारत के आयुष्मान पंडिता के अलावा अमेरिका के समीन यासर, सिंगापुर की निकोल ली, जर्मनी के हाशेम अल-घैली और सीरिया के फादी बहसास शामिल थे।
अंतिम चरण में न्यूयॉर्क के 29 वर्षीय यूट्यूबर समीम यासर ने जीत हासिल कर एआई ग्रैंडमास्टर 2026 का खिताब और 10 लाख दिरहम की पुरस्कार राशि अपने नाम की। दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने विजेता को सम्मानित किया। आयोजकों के मुताबिक, इस प्रतियोगिता के पिछले संस्करण (2025) में 125 देशों से 3,800 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके आधार पर 2026 के संस्करण के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया।