Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   GTA 6 Hacker Arion Kurtaj Gets 7 Years Released on Licence

GTA 6 लीक करने वाले हैकर को जज ने बताया टेलेंटेड: 7 साल की सजा मिली और उसी दिन हुआ रिहा, क्या है पूरा मामला?

Tue, 24 Nov 2026 04:23 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 04:23 PM IST
सार

  • GTA 6 लीक करने वाले 21 साल के हैकर को 7 साल की सजा, लेकिन उसी दिन रिहाई।
  • बिना किसी महंगे कंप्यूटर के रॉकस्टार गेम्स के सिस्टम को किया था हैक।
  • और भी कई बड़ी नामी कंपनियों पर भी किए साइबर हमले।
  • रिहाई के बाद 5 साल तक इंटरनेट और सोशल मीडिया पर लगी सख्त पाबंदियां।

विज्ञापन
GTA 6 Hacker Arion Kurtaj Gets 7 Years Released on Licence
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम GTA 6 का सीक्रेट गेमप्ले लीक करने वाले हैकर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। महज 17 साल की उम्र में उसने एक बड़े गेमिंग स्टूडियो के सिस्टम में सेंध लगा दी थी। दिलचस्प बात यह है कि कंप्यूटर और दूसरे उपकरण जब्त होने के बाद भी उसने Amazon Fire TV Stick की मदद से इस साइबर हमले को अंजाम दिया। अब सात साल की सजा मिलने के बावजूद वह जेल से बाहर है।

विज्ञापन

सात साल की सजा, फिर उसी दिन जेल से बाहर

ब्रिटेन के 21 वर्षीय एरियन कुर्ताज को सोमवार को लंदन की वूलविच क्राउन कोर्ट ने सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। वह साइबर अपराधी समूह Lapsus$ का सदस्य रहा है और 2022 में रॉकस्टार गेम्स के सिस्टम में सेंध लगाकर GTA 6 के 90 गेमप्ले वीडियो लीक करने के मामले में दोषी है। हालांकि सजा सुनाए जाने के कुछ ही समय बाद उसे लाइसेंस पर रिहा कर दिया गया। इसकी वजह यह है कि अदालत ने उसकी सजा तय करते समय पहले से अस्पताल और हिरासत में बिताए समय को भी गिना। जज मार्क टर्नर ने उससे कहा कि वह बेहद प्रतिभाशाली है और उसे अपनी क्षमता जेल आने-जाने में बर्बाद नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

फायर टीवी स्टिक से कैसे किया हमला?

कुर्ताज ने सितंबर 2022 में रॉकस्टार गेम्स को निशाना बनाया था। उस समय पुलिस उसके कंप्यूटर और दूसरे उपकरण जब्त कर चुकी थी। वह जमानत पर था और सुरक्षा के लिए उसे ब्रिटेन के बिसेस्टर स्थित एक ट्रैबलॉज होटल में रखा गया था। इसके बावजूद उसने होटल के इंटरनेट कनेक्शन और कुछ सामान्य उपकरणों की मदद से कंपनी के सिस्टम तक पहुंच बना ली। उसने करीब 90 वीडियो चुराए, जिनमें लगभग एक घंटे का गेमप्ले फुटेज शामिल था। इसके बाद कंपनी के आंतरिक स्लैक चैनल तक पहुंचकर उसने धमकी दी कि अगर 24 घंटे में टेलेग्राम पर उससे संपर्क नहीं किया गया तो वह गेम का सोर्स कोड भी लीक कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैकिंग के लिए इस्तेमाल किए ये उपकरण

इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुर्ताज ने किसी महंगे कंप्यूटर या बड़े हैकिंग सेटअप का इस्तेमाल नहीं किया था। रिपोर्टों के मुताबिक उसने इन चीजों की मदद से हमला किया था।

  • अमेजन फायर टीवी स्टिक: होटल के टेलीविजन में लगाकर इसका इस्तेमाल किया।
  • मोबाइल फोन: सिस्टम तक पहुंच बनाने में काम लिया।
  • ब्लूटूथ कीबोर्ड और माउस: टेलीविजन से जुड़े उपकरणों के जरिए कमांड देने के लिए इस्तेमाल किए।
  • होटल का Wi-Fi: इंटरनेट कनेक्शन के रूप में इस्तेमाल किया।
  • टेलीग्राम और स्लैक: रॉकस्टार से संपर्क करने और धमकी देने के लिए इन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया।

यूबर, रिवॉल्ट और BT-EE को भी बनाया निशाना

Rockstar Games अकेली कंपनी नहीं थी, जिस पर कुर्ताज ने हमला किया। 2021 से 2022 के बीच उसने BT और EE जैसी टेलीकॉम कंपनियों, डिजिटल बैंक Revolut और कैब सेवा Uber के सिस्टम को भी निशाना बनाया था। इन हमलों में ग्राहकों की निजी जानकारी तक पहुंचने और डेटा चुराने की कोशिश की गई। Uber के मामले में उसने कंपनी के आंतरिक सिस्टम से डेटा निकाला और फाइलें डिलीट कीं। इस हमले से कंपनी को 28 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था। रॉकस्टार ने भी अदालत को बताया था कि डेटा लीक से उबरने में करीब 50 लाख डॉलर खर्च हुए और कर्मचारियों के हजारों घंटे काम में लगे।

ऑटिज्म के कारण अस्पताल में रहा

कुर्ताज को 2023 में गंभीर ऑटिज्म के कारण मुकदमे का सामना करने के लिए अयोग्य माना गया था। इसके बाद उसे अनिश्चित अवधि के लिए अस्पताल में रखने का आदेश दिया गया। जनवरी 2026 में नए मेडिकल आकलन के बाद यह आदेश हटा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई दोबारा शुरू हुई। नवंबर में उसने छह आरोपों में अपना अपराध स्वीकार किया। अब उस पर पांच साल का सीरियस क्राइम प्रवेंशन ऑर्डर लागू है। इसके तहत उसकी ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रहेगी और टेलीग्राम तथा डिस्कोर्ड इस्तेमाल करने पर रोक है। यानी जेल से बाहर होने के बावजूद उसकी डिजिटल दुनिया में आजादी सीमित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed