Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   OpenAI Cisco Shirudo AI Tool to Protect Linux Servers

ओपनएआई और सिस्को ने बनाया शिरुडो: बिना सर्वर बंद किए साइबर हमलों से करेगा बचाव, कैसे करेगा काम?

Tue, 24 Nov 2026 01:33 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 01:33 PM IST
सार

  • ओपनएआई और सिस्को ने Shirudo नाम का ओपन-सोर्स सिक्योरिटी टूल पेश किया है।
  • यह Linux सिस्टम को सुरक्षा अपडेट आने तक साइबर हमलों से बचाने में मदद करेगा।
  • AI एजेंट और eBPF तकनीक की मदद से खामियों की पहचान कर अस्थायी सुरक्षा कवच तैयार करेगा।
  • इसकी मदद से सर्वर बंद या रीस्टार्ट किए बिना सुरक्षा उपाय लागू किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
OpenAI Cisco Shirudo AI Tool to Protect Linux Servers
shirudo - फोटो : openai.com

विस्तार

किसी कंपनी का सर्वर हैकिंग के खतरे में हो और सुरक्षा अपडेट आने में कई दिन लग जाएं तो कारोबार पर बड़ा असर पड़ सकता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए ओपनएआई और सिस्को ने हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने शिरुडो (Shirudo) नाम का नया टूल पेश किया है। इसकी खासियत यह है कि सिस्टम को बंद किए बिना ही संभावित साइबर हमलों से बचाने के लिए अस्थायी सुरक्षा कवच तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन

Shirudo क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ी?

डिजिटल दुनिया में कंपनियों के सर्वर पर लगातार साइबर हमलों का खतरा बना रहता है। कई बार सॉफ्टवेयर में ऐसी खामियां सामने आती हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर सिस्टम में सेंध लगा सकते हैं। परेशानी तब बढ़ जाती है, जब किसी खामी का पता चलने और उसका स्थायी समाधान यानी सिक्योरिटी पैच जारी होने के बीच कई दिनों या हफ्तों का अंतर हो। कंपनियां बिना जांचे अपडेट लागू नहीं कर सकतीं, क्योंकि इससे उनके एप्लिकेशन और दूसरी सेवाओं पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सिस्टम को अपडेट होने तक सुरक्षित रखना बड़ी चुनौती बन जाता है। ओपनएाई और सिस्को का शिरुडो इसी बीच के समय में सुरक्षा देने के लिए तैयार किया गया है। शिरुडो का जापानी भाषा में मतलब ढाल होता है। इसका मकसद Linux आधारित सर्वर और दूसरे सिस्टम को चालू रखते हुए हमलों के रास्ते बंद करना है।

विज्ञापन

यह टूल कैसे काम करेगा? 

Shirudo की सबसे अहम तकनीक eBPF यानी एक्सटेंडेड बर्कले पैकेट फिल्टर है। यह लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से छोटे प्रोग्राम सिस्टम के अंदर खास जगहों पर काम कर सकते हैं। Shirudo इसी क्षमता का इस्तेमाल करके संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखता है और जरूरत पड़ने पर हमले का रास्ता रोकता है। इसकी प्रक्रिया को तीन हिस्सों में समझ सकते हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पहला चरण: AI एजेंट सिस्टम में मौजूद सुरक्षा खामियों की पहचान करता है और उनसे जुड़े संभावित हमलों का रास्ता समझता है।
  • दूसरा चरण: खामी का गलत फायदा उठाने से रोकने के लिए एक अस्थायी सुरक्षा कवच तैयार किया जाता है, जिसे Shield कहा गया है।
  • तीसरा चरण: सुरक्षा टीम पहले इस शील्ड का असर जांचती है। जिम्मेदार अधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद ही इसे सिस्टम पर लागू किया जाता है।

कोडेक्स ने रोककर दिखाया Java4Shell साइबर हमला

ओपनएआई ने शिरुडो की क्षमता दिखाने के लिए एक नियंत्रित परीक्षण भी किया। इसमें कंपनी के AI कोडिंग टूल Codex की मदद से एक सुरक्षा कवच तैयार किया गया, जिसने Java4Shell नाम की खामी का फायदा उठाकर इलास्टिकसर्च सर्विस पर किए गए हमले को रोक दिया। इसके लिए जावा के Base64 Decoder में इनपुट जांचने की व्यवस्था जोड़ी गई थी। जब हमले की कोशिश हुई तो सिस्टम ने संदिग्ध इनपुट को पहचानकर उसे रोक दिया। खास बात यह रही कि इस दौरान इलास्टिकसर्च सर्विस को बंद या रीस्टार्ट नहीं करना पड़ा। सिस्को ने भी Java4Shell और PHP से जुड़ी एक अन्य सुरक्षा खामी पर किए गए परीक्षणों में हमले की कोशिशों को पहचानने और रोकने की क्षमता दिखाई। हालांकि ये कंपनियों की ओर से बताए गए नियंत्रित परीक्षण हैं, हर तरह के साइबर हमले में सफलता की गारंटी नहीं।

सुरक्षा की जिम्मेदारी इंसानों के हाथ में रहेगी

AI एजेंट सुरक्षा कवच तैयार करने और उसकी जांच में मदद जरूर करेंगे, लेकिन कौन-सा सुरक्षा उपाय लागू करना है, इसका अंतिम फैसला इंसानी ऑपरेटर के पास रहेगा। इसके अलावा हर शील्ड को क्रिप्टोग्राफिक तरीके से साइन और वेरिफाई किया जाएगा। लाइनक्स का eBPF Verifier भी जांचेगा कि प्रोग्राम तय सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा है या नहीं। इससे बिना अनुमति सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करना मुश्किल होगा। ओपनएआई और सिस्को ने शिरुडो को BSD 2-Clause लाइसेंस के तहत ओपन सोर्स किया है। इसका मतलब है कि डेवलपर, साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर और कंपनियां इसके कोड को देख सकती हैं, इसकी जांच कर सकती हैं और इसे बेहतर बनाने में योगदान दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed