Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Denies Mass Layoffs In India Says About 30 Cloud Roles Eliminated

गूगल क्लाउड इंडिया का छंटनी पर आया बयान: खबर को बताया पूरी तरह गलत, जानें क्या कहा?

Tue, 24 Nov 2026 12:04 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Tue, 24 Nov 2026 12:04 PM IST
सार

  • गूगल ने भारत में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरों को गलत बताया है।
  • कंपनी के मुताबिक क्लाउड में करीब 30 भूमिकाएं खत्म की गई हैं।
  • प्रभावित टीमों और जगह की जानकारी नहीं दी गई है।
  • ब्लाइंड की गुमनाम पोस्ट के दावों की पुष्टी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Google Denies Mass Layoffs In India Says About 30 Cloud Roles Eliminated
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारत में गूगल के कर्मचारियों की नौकरियों को लेकर सोशल मीडिया पर मंगलवार को चर्चा तेज हो गई। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने पूछा कि गूगल इंडिया में बड़े पैमाने पर छंटनी क्यों हो रही है। उसका यह सवाल प्रोफेशनल फोरम ब्लाइंड पर आई एक गुमनाम पोस्ट के बाद आया था, जिसमें नौकरियां जाने और टर्मिनेशन नोटिस के दावे थे। गूगल क्लाउड इंडिया के आधिकारिक अकाउंट ने आज जवाब देकर इन खबरों को खारिज किया है पर साथ में एक आंकड़ा भी दिया है।

विज्ञापन

गूगल क्लाउड इंडिया ने क्या कहा?

पोस्ट पर गूगल क्लाउड इंडिया के आधिकारिक अकाउंट ने सीधे जवाब दिया और इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया है। कंपनी के मुताबिक पिछले हफ्ते गूगल क्लाउड ने भारत में एक छोटा संगठनात्मक बदलाव किया है, जिसके तहत काम की प्राथमिकताओं को नए सिरे से तय करते हुए करीब 30 भूमिकाएं खत्म की गईं हैं। कंपनी ने यही जवाब इन दावों से जुड़ी कई दूसरी पोस्ट के नीचे भी डाला। इस तरह भारत के क्लाउड डिवीजन में खत्म की गई भूमिकाओं का एक आंकड़ा सामने आया, पर कंपनी ने यह नहीं बताया कि कौन-सी टीमें प्रभावित हुईं और ये भूमिकाएं किस जगह की थीं।

विज्ञापन

ब्लाइंड की गुमनाम पोस्ट में क्या था?

पोस्ट करने वाले ने खुद को बेंगलुरु का लेवल-चार कर्मचारी बताया और कहा कि ब्लाइंड पर गूगल के चैनल में उसने कई चर्चाएं देखीं। उसने दो थ्रेड का लिंक देते हुए बताया कि वहां भारत की क्लाउड टीमों में कटौती, सेवरेंस ऑफर और जनवरी में संभावित बदलावों पर बात हो रही थी। पोस्ट करने वाले ने यह भी पूछा कि क्या ये बदलाव सिर्फ क्लाउड और डेवलपर रिलेशंस टीमों तक सीमित हैं या भारत में भर्ती की सुस्ती का बड़ा संकेत हैं। इन सारे दावों की अब तक पुष्टी नहीं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में किए गए कथित दावे

  • भारत की क्लाउड टीमों में अचानक कटौती हुई, जिसका प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं बताया गया।
  • दावा है कि अमेरिका में बैठे उनके समकक्षों पर इसका असर नहीं पड़ा।
  • कुछ लोगों को 24 घंटे में 'इस्तीफा दो या निकाले जाओ' जैसा अल्टीमेटम मिला, और बदले में सिर्फ एक महीने का सेवरेंस दिया गया।
  • कथित तौर पर ऐसे 'प्री-पीआईपी' भी थे, जो इंटरनल ट्रांसफर रोक देते हैं।
  • जनवरी में वीईपी या पी एंड डी में छंटनी की अफवाहें भी बताई गईं।
  • ये सारे दावे हैं और इनकी पुष्टी नहीं हुई है। साथ ही गूगल के जवाब में इनके ब्योरे पर कोई बात नहीं थी।

जवाब पर उठे सवाल

गूगल के जवाब में सिर्फ क्लाउड में हुए फेरबदल की बात थी। भर्ती की योजनाओं या आगे की कटौती पर कंपनी ने कुछ नहीं कहा। जवाब के बाद यूजर ने एक्स पर कंपनी के बताए कारण पर हैरानी जताई। उधर ब्लाइंड पर पोस्ट करने वाले ने बताया कि जिन दो थ्रेड का लिंक उसने दिया था, उनके लेखकों ने उन्हें हटा दिया है। गूगल का जवाब आने के बाद उसने पोस्ट में एडिट करके लिखा कि यह जवाब कितना भरोसेमंद है, यह लोग खुद तय करें। उसने कहा कि चर्चा के लायक लगने पर उसने यह साझा किया और वह इस पर कायम है।

आगे क्या देखना होगा

फिलहाल तस्वीर अधूरी है। गूगल ने करीब 30 भूमिकाओं का आंकड़ा दिया है, पर प्रभावित टीमों और जगह की जानकारी नहीं दी है, जबकि ब्लाइंड की पोस्ट के दावे अपुष्ट हैं। इन दोनों के बीच का फर्क ही इस मामले का असली सवाल है। अब आगे देखना यह होगा कि क्या गूगल प्रभावित टीमों या जगह का ब्योरा देता है, क्या किसी और स्रोत से इन दावों की पुष्टि होती है और क्या जनवरी को लेकर चल रही अफवाहों पर कंपनी कुछ कहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed