{"_id":"69fe99f5057641a503001025","slug":"5-common-gadgets-that-can-catch-fire-due-overheating-how-stay-safe-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: गर्मी में आग का कारण बन सकते हैं घर में रखें ये गैजेट्स; ब्लास्ट से बचने के लिए अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Alert: गर्मी में आग का कारण बन सकते हैं घर में रखें ये गैजेट्स; ब्लास्ट से बचने के लिए अपनाएं ये सेफ्टी टिप्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 09 May 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार
Gadget Safety in Summer: गर्मियों में बढ़ता तापमान सिर्फ लोगों की सेहत पर ही असर नहीं डालता, बल्कि घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए भी बड़ा खतरा बन जाता है। अधिकतर लोगों को नहीं पता कि घर में कई डिवाइसेज ऐसे भी हैं, जो तेज गर्मी में ओवरहीट होकर आग या ब्लास्ट जैसी घटनाओं का कारण बन सकते हैं। अगर समय रहते सावधानी न बरती जाए, तो रोज इस्तेमाल होने वाले ये गैजेट्स बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। जानिए गर्मियों में किन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
Phone Blast
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Gadget Fire Risk: गर्मियां आते ही आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। लोग अक्सर इसका कारण सिर्फ शॉर्ट सर्किट या एसी को मानते हैं, लेकिन कई बार हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां भी बड़े हादसों की वजह बन जाती हैं। तेज गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज तेजी से ओवरहीट होने लगते हैं, जिससे बैटरी ब्लास्ट, स्पार्किंग और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर स्मार्टफोन, पावर बैंक, इन्वर्टर बैटरी और मल्टी-प्लग बोर्ड जैसे गैजेट्स को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही वेंटिलेशन, ओरिजिनल चार्जर और समय-समय पर मेंटेनेंस से ऐसे खतरों को काफी हद तक टाला जा सकता है।
ये चीजें हो सकती हैं खतरनाक
स्मार्टफोन और पावर बैंक: चार्जिंग के दौरान इन्हें बेड या तकिए पर रखना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे हीट बाहर नहीं निकल पाती। धूप में छोड़ने या लोकल चार्जर से इनमें ब्लास्ट का खतरा और भी बढ़ जाता है।
इन्वर्टर और बैटरी: गर्मी में बैटरियां तेजी से गर्म होती हैं। इन्हें बंद कमरे में रखने पर, वेंटिलेशन की कमी से ये लीक हो सकती हैं या आग पकड़ सकती हैं। इसलिए यह जहां पर रखें हैं, वहां वेंटिलशन का होना जरूरी है।
एक्सटेंशन बोर्ड: एक ही बोर्ड पर कई हाई-पावर डिवाइस चलाने से तार गर्म होकर शॉर्ट सर्किट कर सकते हैं। इसलिए उसपर ज्यादा भार न पड़ने दें।
लैपटॉप और गेमिंग PC: धूल जमा होने से कूलिंग फैन काम करना बंद कर देते हैं, जिससे सिस्टम ओवरहीट होकर स्पार्किंग कर सकता। इसलिए उसे समय-समय पर साफ करते रहें।
TV और सेट-टॉप बॉक्स: लगातार चलने और पीछे जगह न होने के कारण ये ओवरहीट हो जाते हैं, जिससे इनके आंतरिक पार्ट्स जल सकते हैं। इसलिए इनके पीछे स्पेस जरूर छोड़ें।
ये भी हैं आग लगने के प्रमुख कारण
अक्सर लोगों को लगता है आग सिर्फ शॉर्ट सर्किट की वजह से ही लगती है, लेकिन गलती चार्जिंग आदत और खराब वेंटिलेशन भी इसकी वजह हो सकती हैं। गर्मियों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कार्यक्षमता घट जाती है और वे ज्यादा हीट पैदा करते हैं। अगर आप भी रातभर फोन चार्ज करते हैं या इन्वर्टर को किसी ठसाठस भरे स्टोर रूम में रखते हैं, तो पहले ही सतर्क हो जाएं।
बचाव के टिप्स
Trending Videos

- ओरिजिनल सामान लें: हमेशा ब्रांडेड और ओरिजिनल चार्जर या केबल का ही उपयोग करें।
- हवा का रास्ता न रोकें: लैपटॉप को हार्ड सतह पर रखें और इन्वर्टर को खुले स्थान पर रखें। हीट होने पर थोड़ी देर बंद करके रख दें।
- ओवरलोडिंग से बचें: एक्सटेंशन बोर्ड पर एक साथ भारी मशीनें (AC, हीटर, मोटर) न लगाएं।
- रातभर चार्जिंग बंद करें: डिवाइस फुल चार्ज होते ही प्लग निकाल दें। रातभर चार्जिंग पर न लगाएं, ये आपके बैटरी को तो नुकसान पहुंचाता ही है, साथ ही आग का कारण भी बन सकता है।