फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   apple event september 9 what to expect foldable iphone ultra iphone 18 pro watch 12

एपल: सिर्फ आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स ही नहीं, 9 सितंबर को एपल इन खास गैजेट्स से भी उठाएगी पर्दा

Mon, 07 Sep 2026 09:38 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 09:38 AM IST
सार

कैलिफोर्निया में 9 सितंबर को एपल का 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट आयोजित होने जा रहा है। इस ग्रैंड इवेंट में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा, पावरफुल आईफोन 18 प्रो सीरीज, नई एपल वॉच सीरीज 12 और नए एयरपॉड्स 5 लॉन्च कर सकती है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं एपल के कुछ नए प्रोडक्ट्स के बारे में...

विज्ञापन
apple event september 9 what to expect foldable iphone ultra iphone 18 pro watch 12
एपल पहली बार पेश करेगी फोल्डेबल फोन - फोटो : एपल

विस्तार

दुनिया भर के टेक प्रेमी 9 सितंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन कैलिफोर्निया स्थित एपल पार्क में बहुप्रतीक्षित 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट आयोजित होने जा रहा है। इस मंच से कंपनी कई लेटेस्ट प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। टेक बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन और नई आईफोन 18 प्रो सीरीज के लॉन्च को लेकर हो रही है। लेकिन इसके साथ ही एपल कई नए गैजेट्स भी पेश करेगी। आइए जानते हैं आईफोन 18 के लॉन्च इवेंट में क्या खास होने वाला है।
विज्ञापन


बड़े अपग्रेड के साथ आएंगे आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स 
  • इस साल के इवेंट में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स मुख्य आकर्षण होंगे। लीक्स के मुताबिक इन दोनों मॉडल्स में क्रमशः 6.3 इंच और 6.9 इंच का डिस्प्ले बरकरार रहेगा, लेकिन इन्हें पावरफुल A20 Pro चिपसेट से लैस किया जाएगा जो 2nm प्रोसेस पर बना होगा।
  • विज्ञापन
  • इन स्मार्टफोन्स में छोटा डायनामिक आइलैंड और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी वाला LTPO+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कैमरे के मोर्चे पर सबसे बड़ा बदलाव 'वेरिएबल अपर्चर' मेन कैमरे के रूप में होगा, जिससे कम रोशनी और तेज धूप में भी बेहतरीन डेप्थ और एक्सपोजर कंट्रोल मिलेगा। प्रो मैक्स मॉडल में पहले से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे इसका डिजाइन थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

पहली बार आएगा फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा
  • टेक जगत में यह खबर जोरों पर है कि कंपनी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश करने वाली है, जिसे iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है। यह एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस होगा, जिसमें बाहर की तरफ 5.5 इंच और अंदर खुलने पर 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी।
  • इस डिवाइस को बेहद पतला रखने के लिए इसमें Face ID की जगह Touch ID का इस्तेमाल किया जा सकता है और पीछे की तरफ तीन की बजाय सिर्फ दो कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। कीमत के मामले में यह एपल का अब तक का सबसे महंगा फोन हो सकता है, जिसकी शुरुआती कीमत 2,000 डॉलर (लगभग 1.9 लाख रुपये) से अधिक होने का अनुमान है।

एपल वॉच सीरीज 12 और एयरपॉड्स 5
  • स्मार्टफोन्स के अलावा वियरेबल्स पर भी खासा फोकस रहेगा। एपल वॉच सीरीज 12 में कोई बड़ा बाहरी डिजाइन बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसमें नया और तेज प्रोसेसर दिया जाएगा जो हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग को और अधिक सटीक बनाएगा।
  • इस वॉच में प्रीमियम सेरामिक केस की वापसी भी हो सकती है। एयरपॉड्स 5 को दो नए वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें से एक में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट मिलेगा। इन सभी फीचर्स और प्रोडक्ट्स की ऑफिशियल कंफर्मेशन के लिए हमें 9 सितंबर के इवेंट का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed