फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   How Take Screenshot Windows Laptop, 5 Easy Methods, Keyboard Shortcuts Explained

टिप्स: क्या आपको पता है लैपटॉप और पीसी में स्क्रीनशॉट लेने के ये पांच तरीके? जानिए सबसे आसान कीबोर्ड शॉर्टकट्स

Mon, 07 Sep 2026 07:00 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Mon, 07 Sep 2026 07:00 AM IST
सार

लैपटॉप या पीसी पर काम करते समय किसी जरूरी डॉक्यूमेंट को सेव करने, पेमेंट प्रूफ रखने या किसी चैट और एरर स्क्रीन को शेयर करने के लिए स्क्रीनशॉट लेना पड़ जाता है। ज्यादातर लोग सिर्फ प्रिंट स्क्रीन बटन दबाकर काम चलाते हैं, जबकि विंडोज में कई एडवांस्ड विकल्प मौजूद हैं। जिससे आप आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आइए जानते हैं स्क्रीन, खास हिस्से या एक्टिव विंडो को तुरंत कैप्चर करने के पांच सबसे आसान और काम के तरीके।
 

विज्ञापन
How Take Screenshot Windows Laptop, 5 Easy Methods, Keyboard Shortcuts Explained
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

लैपटॉप या पीसी पर काम करते समय स्क्रीनशॉट लेना कभी-कभी जरूरी हो जाता है। ऑनलाइन पेमेंट का प्रूफ संभालना हो, किसी जरूरी दस्तावेज को सेव करना हो या स्क्रीन पर दिख रहे किसी एरर को किसी के साथ शेयर करना हो, स्क्रीनशॉट हर जगह काम आता है। ज्यादातर लोग सिर्फ प्रिंट स्क्रीन बटन दबाकर काम चला लेते हैं, लेकिन विंडोज लैपटॉप में स्क्रीनशॉट लेने, उसे ऑटो-सेव करने और किसी खास हिस्से को कैप्चर करने के लिए पांच बेहतरीन और आसान तरीके मौजूद हैं।

विज्ञापन


PrtScn से पूरे स्क्रीन का स्क्रीनशॉट 
पूरे स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेने के लिए कीबोर्ड पर PrtScn यानी प्रिंट स्क्रीन बटन दबाएं। इससे पूरी स्क्रीन क्लिपबोर्ड में कॉपी हो जाती है। इसके बाद पेंट, वर्ड, व्हाट्सएप वेब या किसी दूसरे एप में जाकर Ctrl + V दबाकर स्क्रीनशॉट पेस्ट कर सकते हैं। अलग-अलग कीबोर्ड में यह बटन PrtSc, PrtScn या प्रिंट स्क्रीन नाम से मिल सकता है। कुछ लैपटॉप में इसे इस्तेमाल करने के लिए Fn + PrtScn दबाने की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन


स्क्रीनशॉट को सीधे सेव करें
अगर आप स्क्रीनशॉट को बार-बार कॉपी-पेस्ट करने के बजाय सीधे कंप्यूटर में सेव करना चाहते हैं, तो विंडोज प्लस PrtScn दबाएं। इससे पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लिया जाएगा और वह अपने आप पिक्चर में जाकर स्क्रीनशॉट फोल्डर में सेव हो जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट अभी विंडोज प्लस PrtScn को फुल-स्क्रीन स्क्रीनशॉट को सीधे फाइल के रूप में सेव करने का शॉर्टकट बताता है। यह तरीका खासतौर पर तब उपयोगी है, जब आपको एक के बाद एक कई स्क्रीनशॉट लेने हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रीन के खास हिस्से का स्क्रीनशॉट 

  • अगर आपको पूरी स्क्रीन कैप्चर नहीं करनी है और सिर्फ किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट लेना है, तो विंडोज प्लस सिफ्ट प्लस एस दबाएं। इसके बाद स्क्रीन थोड़ी डिम हो जाएगी और आपको कैप्चर एरिया चुनने का विकल्प मिलेगा। इसमें रेक्टेंगुलर स्निप, फ्रीफॉर्म स्निप, विंडो स्निप और फुल-स्क्रीन स्निप जैसे विकल्प मिलते हैं।
  • आप माउस की मदद से स्क्रीन के उस हिस्से को चुन सकते हैं, जिसका स्क्रीनशॉट लेना है। कैप्चर के बाद इमेज क्लिपबोर्ड में चली जाती है और इसे Ctrl + V से कहीं भी पेस्ट किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर Snipping Tool में इसे एडिट, क्रॉप या सेव भी कर सकते हैं।


सिर्फ एक्टिव विंडाे का स्क्रीनशाॅट

  • अगर आपके लैपटॉप या पीसी पर एक साथ कई विंडोज खुली हैं और आपको सिर्फ एक खास विंडोज का स्क्रीनशॉट लेना है, तो Alt + PrtScn दबाएं।
  • इससे केवल वही विंडोज कैप्चर होगी जो उस समय एक्टिव है। इसके बाद स्क्रीनशॉट क्लिपबोर्ड में कॉपी हो जाएगा और आप इसे Ctrl + V की मदद से पेंट, वर्ड या किसी दूसरे एप में पेस्ट कर सकते हैं।
  • यह तरीका तब काफी काम आता है, जब आप पूरी डेस्कटॉप स्क्रीन दिखाए बिना किसी एक एप या विंडो की जानकारी शेयर करना चाहते हैं।


स्निपिंग टूल से लें स्क्रीनशाॅट

  • विंडोज में मौजूद स्निपिंग टूल स्क्रीनशाॅट लेने का एक आसान तरीका है। इसे स्टार्ट मेन्यू में सर्च करके खोला जा सकता है। इसके जरिए स्क्रीन के किसी खास हिस्से, किसी विंडोज या पूरी स्क्रीन को कैप्चर किया जा सकता है।
  • स्क्रीनशॉट लेने के बाद इसमें क्रॉप, हाइलाइट, ड्रॉ और सेव जैसे विकल्प भी मिलते हैं। यानी कैप्चर करने के बाद जरूरी हिस्से को एडिट करके तुरंत सेव या शेयर किया जा सकता है।


कौन-सा तरीका कब इस्तेमाल करें?
अगर आपको पूरी स्क्रीन तुरंत कॉपी करनी है तो PrtScn, स्क्रीनशाॅट, सीधे सेव करना है तो विंडोज+ PrtScn, किसी खास हिस्से को कैप्चर करना है तो विंडोज+ सिफ्ट+ एस और सिर्फ एक एक्टिव विंडोज का स्क्रीनशाॅट लेना है तो Alt + PrtScn सबसे आसान विकल्प है। यानी स्क्रीनशाॅट लेने के लिए सिर्फ PrtScn बटन पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। विंडोज  में मौजूद ये शॉर्टकट और स्निपिंग टूल आपका काम काफी तेज और आसान बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed