फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Public Free Wi-Fi Security Risks, Avoid Banking, Fake Hotspots, Follow Tips

फ्री वाई-फाई इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां: लापरवाही से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, कैसे रहें सुरक्षित?

Sat, 05 Sep 2026 05:26 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 05:26 PM IST
सार

मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल और कैफे जैसे सार्वजनिक जगहों पर मिलने वाला फ्री वाई-फाई आपका मोबाइल डेटा तो बचाता है, लेकिन बिना जांचे-परखे अंजान नेटवर्क से कनेक्ट होना साइबर खतरे को न्योता दे सकता है। हैकर्स इविल ट्विन या फेक नेटवर्क के जरिए आपकी जानकारी चुरा सकते हैं। जानिए पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय किन-किन गलतियों से बचना चाहिए।
 

विज्ञापन
Public Free Wi-Fi Security Risks, Avoid Banking, Fake Hotspots, Follow Tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

आजकल मोबाइल डेटा बचाने के लिए लोग मेट्रो, एयरपोर्ट, होटल, कैफे और शॉपिंग मॉल में मिलते ही फ्री वाई-फाई से फोन तुरंत कनेक्ट कर लेते हैं। हर फ्री वाई-फाई नेटवर्क खतरनाक नहीं होता, लेकिन किसी अंजान या अनसिक्योर्ड नेटवर्क से बिना जांचे-परखे जुड़ना आपकी ऑनलाइन सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। साइबर अपराधी सार्वजनिक जगहों का फायदा उठाकर फर्जी वाई-फाई हॉटस्पॉट के जरिए आपकी निजी जानकारी और बैंकिंग क्रेडेंशियल्स चुरा सकते हैं। 
विज्ञापन


1. फेक वाई-फाई नेटवर्क से सावधान रहें
जब भी आप पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, ध्यान रखें कि उस दौरान सबसे बड़ा जोखिम फेक या डुप्लीकेट नेटवर्क का होता है।
  • इविल ट्विन अटैक: हैकर्स किसी लोकप्रिय कैफे या एयरपोर्ट के असली वाई-फाई से मिलता-जुलता नाम रखकर अपना वाई-फाई चला देते हैं।
  • बचाव: यूजर धोखे से उस फेक नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है। इसलिए किसी भी पब्लिक वाई-फाई से जुड़ने से पहले वहां के स्टाफ से नेटवर्क का सही नाम और पासवर्ड जरूर पूछें।
  • विज्ञापन

2. एचटीटीपीएस दिखना पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं
बहुत से लोगों को लगता है कि वेबसाइट पर तो एचटीटीपीएस (एन्क्रिप्शन) लिखा है तो डाटा पूरी तरह सुरक्षित ही होगा, लेकिन हर बार ऐसा हो, जरूरी नहीं है।
  • नेटवर्क vs वेबसाइट: वाई-फाई नेटवर्क की सुरक्षा और वेबसाइट की सुरक्षा दो अलग-अलग चीजें हैं।
  • पॉप-अप फ्रॉड: अगर वाई-फाई से कनेक्ट होते ही कोई संदिग्ध पॉप-अप या पेज आपसे अचानक पासवर्ड, बैंक विवरण या क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगे, तो तुरंत उस विंडो को बंद कर दें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

3. सार्वजनिक वाई-फाई पर भूलकर भी न करें बैंकिंग
पब्लिक वाई-फाई कनेक्शन पर कभी भी वित्तीय लेनदेन या संवेदनशील काम नहीं करना चाहिए।
  • बैंकिंग और पासवर्ड: फ्री नेटवर्क पर नेट बैंकिंग, यूपीआई ट्रांसफर या क्रेडिट कार्ड डिटेल्स दर्ज करने से बचें।
  • अकाउंट लॉगिन: किसी बेहद संवेदनशील सरकारी या पर्सनल ईमेल अकाउंट में लॉगिन न करें। ऐसे कामों के लिए हमेशा अपने फोन का मोबाइल डेटा या पर्सनल हॉटस्पॉट ही इस्तेमाल करें।

4. फोन का ऑटो कनेक्ट फीचर रखें बंद
बहुत से लोगों की आदत होती है, वह हमेशा अपने फोन में वाई-फाई के लिए ऑटो-कनेक्ट ऑप्शन चालू रहता है, जो रेंज पाते ही खुद-ब-खुद कनेक्ट हो जाता है, लेकिन आपको बता दें कि यह जोखिम भरा हो सकता है।
  • खुद ब खुद कनेक्शन: ऑटो-कनेक्ट ऑन होने से फोन आसपास मौजूद किसी भी खुले या फर्जी नेटवर्क से बिना आपकी अनुमति के जुड़ जाता है।
  • बचाव: फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर ऑटो-जॉइन या ऑटो कनेक्ट ऑप्शन को हमेशा बंद रखें।

5. काम खत्म होते ही वाई-फाई करें डिस्कनेक्ट और फॉर्गेट
अगर मान लीजिए बहुत जरूरी काम है, तो आपको मजबूरत पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, तो काम हाेते ही सबसे पहले अपना वाई-फाई बंद करें। फोन की सेव्ड नेटवर्क लिस्ट में जाकर उस वाई-फाई को फॉर्गेट नेटवर्क कर दें, ताकि भविष्य में फोन उस जगह जाने पर अपने आप कनेक्ट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed