{"_id":"6a9d5bfaa4b5007f3c0cccda","slug":"bluetooth-technology-four-major-changes-coming-by-2027-ip-link-auracast-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में दिखेगा ब्लूटूथ का नया रूप: चार गुना बढ़ जाएगी फाइल ट्रांसफर स्पीड, होंगे ये 4 बड़े बदलाव","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
2027 में दिखेगा ब्लूटूथ का नया रूप: चार गुना बढ़ जाएगी फाइल ट्रांसफर स्पीड, होंगे ये 4 बड़े बदलाव
Sun, 06 Sep 2026 05:56 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:56 PM IST
सार
वायरलेस कनेक्टिविटी की दुनिया में ब्लूटूथ एक क्रांतिकारी तकनीक है। अब साल 2027 तक इसमें चार बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। इनमें सुपरफास्ट डेटा ट्रांसफर, बिना वाई-फाई रिमोट कंट्रोल और बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी जैसे शानदार फीचर्स शामिल होंगे। आइए जानते हैं ब्लूटूथ में क्या नया मिलने वाला है।
विज्ञापन
ब्लूटूथ में अगले साल से मिल सकते हैं बड़े अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच और ईयरबड्स तक, हर गैजेट को आपस में कनेक्ट करने के लिए हम पूरी तरह से ब्लूटूथ तकनीक पर निर्भर हैं। लेकिन जिस ब्लूटूथ का हम आज इस्तेमाल कर रहे हैं, वह बहुत जल्द एक नए अवतार में नजर आने वाला है। 'ब्लूटूथ एसआईजी' (Bluetooth SIG) ने जानकारी दी है कि साल 2027 तक इस तकनीक में चार बड़े और क्रांतिकारी अपग्रेड किए जाएंगे। इन बदलावों के बाद न सिर्फ आपके स्मार्ट डिवाइसेज की कनेक्टिविटी स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी, बल्कि इंटरनेट के इस्तेमाल और ऑडियो क्वालिटी का अनुभव भी पूरी तरह बदल जाएगा। आइए जानते हैं ब्लूटूथ में क्या बदलान होने वाले हैं।
तेज डेटा स्पीड
हाई फ्रीक्वेंसी बैंड से मिलेगी अल्ट्रा-लो लेटेंसी
आईपी लिंक से मिलेगी डायरेक्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी
ऑराकास्ट और बेहतर ऑडियो का शानदार अनुभव
विज्ञापन
तेज डेटा स्पीड
- जल्द ही ब्लूटूथ की डेटा ट्रांसफर स्पीड 2 Mbps से बढ़कर 7.5 Mbps तक हो जाएगी। इससे फाइल ट्रांसफर की स्पीड लगभग चार गुना बढ़ जाएगी।
- उदाहरण के लिए, जो फाइल ट्रांसफर होने में 16 सेकंड लेती थी, वह केवल 4 सेकंड में ट्रांसफर हो जाएगी। इस अपग्रेड से यूजर्स को बिना किसी रुकावट के हाई-रेजोल्यूशन और शानदार लॉसलेस ऑडियो सुनने का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
हाई फ्रीक्वेंसी बैंड से मिलेगी अल्ट्रा-लो लेटेंसी
- वर्तमान में दुनिया भर में 5 अरब से ज्यादा ब्लूटूथ डिवाइस 2.4 GHz बैंड पर काम करते हैं, जिसकी वजह से नेटवर्क पर काफी भीड़ रहती है।
- वाई-फाई की तरह ही ब्लूटूथ भी 2027 तक 5 GHz और 2028 तक 6 GHz बैंड पर काम करना शुरू कर देगा।
- इससे नेटवर्क में रुकावट कम होगी और गेमिंग या AR/VR डिवाइस के लिए बिना किसी देरी के अल्ट्रा-लो लेटेंसी कनेक्टिविटी मिलेगी।
आईपी लिंक से मिलेगी डायरेक्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी
- अब तक ब्लूटूथ गैजेट्स को फोन से कंट्रोल करने के लिए उनके आस-पास होना जरूरी होता था, लेकिन 'आईपी लिंक' के आने से ब्लूटूथ डिवाइस सीधे इंटरनेट से जुड़ सकेंगे।
- स्मार्ट होम एक्सेसरीज को अपना एक IP एड्रेस मिलेगा। इसका मतलब है कि आप दुनिया के किसी भी कोने से दूर बैठे-बैठे अपने घर के ब्लूटूथ स्मार्ट लॉक को खोल या बंद कर सकेंगे, जिसके लिए किसी अतिरिक्त वाई-फाई राउटर या हब की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
ऑराकास्ट और बेहतर ऑडियो का शानदार अनुभव
- 2027 तक वायरलेस कॉलिंग और मीडिया एक्सपीरियंस को पहले से कहीं ज्यादा बेहतर किया जाएगा। हेडफोन्स पर स्टैंडर्ड 'स्पेशियल ऑडियो' (Spatial Audio) का सपोर्ट मिलेगा।
- 'ऑराकास्ट' (Auracast) तकनीक के जरिए बड़े आयोजनों (जैसे कॉन्सर्ट, स्टेडियम या म्यूजियम) में एक साथ कई ऑडियो स्ट्रीम प्रसारित किए जा सकेंगे।
- लोग बिना स्मार्टफोन का इस्तेमाल किए, सीधे अपने ईयरबड्स या हियरिंग एड्स (सुनने वाली मशीन) को इन ऑडियो ब्रॉडकास्ट से जोड़ सकेंगे, जिससे अलग-अलग भाषाओं का ट्रांसलेशन सुनना बेहद आसान हो जाएगा।