{"_id":"6a9e2a819b2c962f20079160","slug":"iphone-18-pro-vs-iphone-17-pro-camera-comparison-variable-aperture-specs-launch-date-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईफोन 18 प्रो बनाम 17 प्रो: क्या सच में बदल जाएगा फोटोग्राफी का अंदाज? जानिए दोनों के कैमरे में क्या है फर्क","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
आईफोन 18 प्रो बनाम 17 प्रो: क्या सच में बदल जाएगा फोटोग्राफी का अंदाज? जानिए दोनों के कैमरे में क्या है फर्क
Mon, 07 Sep 2026 08:38 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:38 AM IST
सार
एपल 9 सितंबर को अपना नया iPhone 18 Pro वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने जा रहा है। अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो क्रिएशन के शौकीन हैं और अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो जानिए iPhone 17 Pro के मुकाबले नए मॉडल के कैमरे में क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानिए आईफोन 18 प्रो के कैमरे में क्या मिलेगा नया
- फोटो : एपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्टफोन की दुनिया में जब भी बेहतरीन फोटोग्राफी और प्रोफेशनल वीडियो क्रिएशन की बात आती है, तो एपल (Apple) का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। कंपनी 9 सितंबर को अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro को दुनिया के सामने पेश करने जा रही है। हर नए मॉडल के साथ सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या नए आईफोन का कैमरा पिछले फोन से इतना बेहतर है कि यूजर्स को अपग्रेड करना चाहिए?
हालांकि अंतिम फैसला इसकी ऑफिशियल डिटेल्स के सामने आने के बाद ही तय होगा, लेकिन लीक्स के जरिए अब तक अब तक सामने आए तकनीकी आंकड़ों पर नजर डालें तो आईफोन 18 प्रो में इस बार कैमरे में एक ऐसा बड़ा हार्डवेयर बदलाव देखने को मिल सकता है, जो आईफोन 17 प्रो में मौजूद नहीं था।
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro दोनों में ही पीछे की तरफ ट्रिपल 48 मेगापिक्सल (मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो) का हाई-रेजोल्यूशन सेटअप बरकरार रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद दोनों के बीच का सबसे बड़ा अंतर मेन 48 मेगापिक्सल सेंसर में 'मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर' का जुड़ना होगा। जहां iPhone 17 Pro फिक्स्ड फिजिकल अपर्चर के साथ आता है, वहीं iPhone 18 Pro में मैकेनिकल रूप से एडजस्ट होने वाला अपर्चर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
लाइटिंग और नैचुरल डेप्थ पर मिलेगा जबर्दस्त कंट्रोल
यह नया हार्डवेयर अपग्रेड तस्वीरों की डेप्थ और क्वालिटी को कई गुना बेहतर बना देगा। वेरिएबल अपर्चर की खासियत यह है कि यह अंधेरे या कम रोशनी में अपने लेंस को ज्यादा खोल सकेगा, जिससे सेंसर तक भरपूर रोशनी पहुंचेगी और शानदार नाइट फोटोग्राफी संभव होगी। वहीं, तेज धूप या ज्यादा रोशनी वाले माहौल में यह लेंस अपने आप सिकुड़ जाएगा ताकि फोटो ओवर-एक्सपोज न हो। इस तकनीक की वजह से यूजर्स को बिना किसी सॉफ्टवेयर ट्रिक्स के बेहद नैचुरल और खूबसूरत ऑप्टिकल डेप्थ ऑफ फील्ड (बोकेह इफेक्ट) मिलेगा।
विज्ञापन
हालांकि अंतिम फैसला इसकी ऑफिशियल डिटेल्स के सामने आने के बाद ही तय होगा, लेकिन लीक्स के जरिए अब तक अब तक सामने आए तकनीकी आंकड़ों पर नजर डालें तो आईफोन 18 प्रो में इस बार कैमरे में एक ऐसा बड़ा हार्डवेयर बदलाव देखने को मिल सकता है, जो आईफोन 17 प्रो में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
iPhone 18 Pro: रियर कैमरा में क्या होंगे अपग्रेड?
iPhone 18 Pro में जुड़ेगा वेरिएबल अपर्चरलीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro दोनों में ही पीछे की तरफ ट्रिपल 48 मेगापिक्सल (मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो) का हाई-रेजोल्यूशन सेटअप बरकरार रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद दोनों के बीच का सबसे बड़ा अंतर मेन 48 मेगापिक्सल सेंसर में 'मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर' का जुड़ना होगा। जहां iPhone 17 Pro फिक्स्ड फिजिकल अपर्चर के साथ आता है, वहीं iPhone 18 Pro में मैकेनिकल रूप से एडजस्ट होने वाला अपर्चर दिया जा सकता है।