{"_id":"6a9e49e8e3b6ca6f1e062e16","slug":"xiaomi-18-fold-features-xring-o3-chipset-leica-camera-rival-apple-iphone-ultra-samsung-galaxy-z-fold-8-wide-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाओमी 18 फोल्ड: क्या आईफोन अल्ट्रा और गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 को टक्कर देगा ये फोल्डेबल फोन, जानें खूबियां","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
शाओमी 18 फोल्ड: क्या आईफोन अल्ट्रा और गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 को टक्कर देगा ये फोल्डेबल फोन, जानें खूबियां
Mon, 07 Sep 2026 10:51 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:51 AM IST
सार
फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में शाओमी ने अपने नए 'शाओमी 18 फोल्ड' के जरिए हलचल मचा दी है। अपने इन हाउस 'एक्स-रिंग ओ3' चिपसेट, 200 मेगापिक्सेल के दमदार लाइका कैमरे और किफायती कीमत के दम पर यह फोन सैमसंग और एपल को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 से होगा सीधा मुकाबला
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल स्मार्टफोन का दबदबा तेजी से बढ़ा है। इसी दौड़ में आगे रहने के लिए 7 सितंबर को चीनी टेक दिग्गज शाओमी अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन 'शाओमी 18 फोल्ड' का ग्लोबल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का यह नया डिवाइस ऐसे वक्त में सामने आया है जब बाजार की निगाहें एपल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन 'आईफोन अल्ट्रा' पर टिकी हैं। अपने चौड़े डिजाइन और इन-हाउस तकनीक के बूते यह हैंडसेट मौजूदा फोल्डेबल मार्केट में सीधे तौर पर सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 और आइफोन अल्ट्रा को चुनौती देने जा रहा है। आइए इस फोन की पूरी खूबियां आपको बताते हैं।
पासपोर्ट जैसा कॉम्पैक्ट होगा साइज
इन-हाउस एक्स-रिंग ओ3 प्रोसेसर से मिलेगी ताकत
200MP Leica कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी
किफायती कीमत पर लॉन्च की उम्मीद
कीमत के मामले में भी शाओमी आक्रामक रणनीति अपनाने जा रही है। इन-हाउस चिपसेट के इस्तेमाल की वजह से यह फोन 'सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8' (जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 1,79,999 रुपये है) और एपल के आगामी आईपोन अल्ट्रा मॉडल (एक्सपेक्टेड प्राइस 1.90 लाख रुपये) की कीमत तुलना में काफी कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है।
चीन के घरेलू बाजार में 7 सितंबर 2026 को दस्तक देने के बाद, शाओमी 18 फोल्ड को इसी महीने के अंत तक भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
पासपोर्ट जैसा कॉम्पैक्ट होगा साइज
- शाओमी का यह नया फोल्डेबल फोन हाथ में पकड़ने और इस्तेमाल करने के लिहाज से काफी खास होने वाला है। जब यह फोन मुड़ा रहेगा, तो इसका आकार लगभग एक पासपोर्ट जितना होगा, जिससे इसे एक हाथ से चलाना बेहद आसान हो जाएगा। इसमें बाहर की तरफ 5.38 इंच का कॉम्पैक्ट कवर डिस्प्ले और अंदर की तरफ 7.58 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले मिल सकता है।
- इसका डिस्प्ले 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में नया और बेहद मजबूत "ड्रैगन बोन" हिंज दिया गया है, जिसे टिकाऊपन बढ़ाने के लिए सिमुलेशन आधारित टेस्टिंग सिस्टम से परखा गया है। कुछ लीक्स के मुताबिक, कंपनी इसे डीप रेड फिनिश और हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथे लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन-हाउस एक्स-रिंग ओ3 प्रोसेसर से मिलेगी ताकत
- शाओमी 18 फोल्ड की सबसे बड़ी खूबी इसका बिल्कुल लेटेस्ट इन-हाउस 'एक्स-रिंग ओ3' प्रोसेसर है। यह चिपसेट 3-नैनोमीटर डिजाइन मॉड्यूल पर तैयार किया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में क्वालकॉम के 'स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5', मीडियाटेक 'डाइमेंसिटी 9500' और एपल के 'ए19 प्रो' व 'ए20 प्रो' को सीधी टक्कर देता है।
- इस प्रोसेसर में 10-कोर आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसमें 4.35 गीगाहर्ट्ज़ तक की रफ्तार वाले दो अल्ट्रा-पावरफुल कोर, 3.68 गीगाहर्ट्ज़ वाले चार परफॉर्मेंस कोर और 3.15 गीगाहर्ट्ज वाले चार एफिशिएंसी कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें 16-कोर 'आर्म माली-जी2 अल्ट्रा एनएक्स' जीपीयू और इंडस्ट्री की अत्याधुनिक 'एलपीडीडीआर6' रैम मौजूद है। ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग के लिए फोन का एनपीयू शानदार क्षमता देता है। बेंचमार्क टेस्टिंग में इस चिपसेट ने 52 लाख से अधिक का स्कोर हासिल किया है, जबकि 'गीकबेंच 6' पर इसके सिंगल-कोर और मल्टी-कोर नतीजे बेहद शानदार रहे हैं।
200MP Leica कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी
- फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन फोल्डेबल कैटेगरी में एक नया पैमाना तय करता है। शाओमी 18 फोल्ड में 200 मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसे फेमस कैमरा ब्रांड 'लाइका' के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसका बड़ा सेंसर कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करता है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3.5x पेरिस्कोप जूम सपोर्ट करने वाला 50 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है।
- सामने आईं कुछ लीक्स के अनुसार, फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर यह सच साबित होता है, तो यह सैमसंग की गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 वाइड के मुकाबले काफी बेहतर बैटरी बैकअप दे सकेगा।
किफायती कीमत पर लॉन्च की उम्मीद
कीमत के मामले में भी शाओमी आक्रामक रणनीति अपनाने जा रही है। इन-हाउस चिपसेट के इस्तेमाल की वजह से यह फोन 'सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8' (जिसकी शुरुआती कीमत भारत में 1,79,999 रुपये है) और एपल के आगामी आईपोन अल्ट्रा मॉडल (एक्सपेक्टेड प्राइस 1.90 लाख रुपये) की कीमत तुलना में काफी कम कीमत पर लॉन्च हो सकता है।
चीन के घरेलू बाजार में 7 सितंबर 2026 को दस्तक देने के बाद, शाओमी 18 फोल्ड को इसी महीने के अंत तक भारत समेत अन्य वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।