{"_id":"6a9e63c77e87254273074177","slug":"bsnl-outperforms-jio-airtel-highest-subscriber-additions-haryana-trai-report-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने जियो-एयरटेल को पछाड़ा: इस राज्य में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, गांवों में भी शानदार बढ़त","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
बीएसएनएल ने जियो-एयरटेल को पछाड़ा: इस राज्य में जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक, गांवों में भी शानदार बढ़त
Mon, 07 Sep 2026 12:42 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:42 PM IST
सार
भारतीय टेलीकॉम बाजार में सरकारी कंपनी BSNL ने निजी कंपनियों को बड़ा झटका दिया है। जुलाई 2026 में हरियाणा सर्किल में BSNL ने Reliance Jio और Bharti Airtel से कहीं ज्यादा नए मोबाइल यूजर्स जोड़कर पहला स्थान हासिल किया, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी बढ़त दर्ज की है।
विज्ञापन
बीएसएनएल
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में निजी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकारी कंपनी BSNL ने एक बार फिर शानदार वापसी के संकेत दिए हैं। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2026 में BSNL ने हरियाणा टेलीकॉम सर्किल में Reliance Jio, Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी दिग्गज निजी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए नए ग्राहक जोड़ने में पहला पायदान हासिल किया है। किफायती प्लान्स और नेटवर्क विस्तार के चलते उपभोक्ताओं का भरोसा तेजी से सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर की ओर बढ़ रहा है।
हरियाणा में निजी कंपनियों से छोड़े ज्यादा ग्राहक
देश भर में 1.68 लाख से अधिक नए कनेक्शन
ग्रामीण भारत में भी जबरदस्त बढ़त
विज्ञापन
हरियाणा में निजी कंपनियों से छोड़े ज्यादा ग्राहक
- ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में BSNL के मोबाइल ग्राहकों की संख्या जून 2026 के 46,49,224 से बढ़कर जुलाई 2026 के अंत तक 47,17,784 पर पहुंच गई। कंपनी ने अकेले जुलाई महीने में 68,560 शुद्ध नए मोबाइल उपभोक्ता अपने नेटवर्क से जोड़े।
- इस दौरान Reliance Jio 37,508 नए ग्राहकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि Bharti Airtel केवल 25,139 नए यूजर ही जोड़ सका। वहीं Vodafone Idea के खाते में महज 2,641 नए उपभोक्ता आए। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो BSNL ने हरियाणा में Jio से करीब 1.8 गुना और Airtel से 2.7 गुना ज्यादा नए ग्राहक बनाकर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में 1.68 लाख से अधिक नए कनेक्शन
- राष्ट्रीय स्तर पर भी BSNL का प्रदर्शन सकारात्मक रहा। कंपनी के कुल मोबाइल यूजर्स की संख्या 9.30 करोड़ से बढ़कर जुलाई के अंत में 9.31 करोड़ के पार पहुंच गई। इस एक महीने में कंपनी ने देश भर में 1,68,874 नए मोबाइल कनेक्शन जोड़े।
- हरियाणा के अलावा BSNL ने राजस्थान में 57,982, केरल में 44,093 और आंध्र प्रदेश में 37,942 नए ग्राहक बनाए। इसके साथ ही गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कंपनी का ग्राहक आधार बढ़ा। हालांकि तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा जैसे सर्किलों में कंपनी को मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण भारत में भी जबरदस्त बढ़त
- BSNL की इस मजबूती का सबसे बड़ा केंद्र ग्रामीण भारत रहा, जहां कंपनी ने जुलाई में 8,99,647 नए ग्रामीण मोबाइल उपभोक्ता जोड़े। इसके साथ ही कंपनी का ग्रामीण यूजर बेस बढ़कर 3.07 करोड़ हो गया। ग्रामीण इलाकों में नए ग्राहक जोड़ने के मामले में BSNL ने Airtel और Vi को काफी पीछे छोड़ दिया।
- फिलहाल देश के कुल मोबाइल बाजार में 92.75 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी ऑपरेटरों के पास है, जबकि BSNL और MTNL मिलकर 7.25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी संभाल रहे हैं। इसके बावजूद हरियाणा सर्किल में शीर्ष स्थान हासिल करना और ग्रामीण इलाकों में तेज विस्तार BSNL के पुनरुद्धार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।