फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया सिम खरीदते समय न करें ये पांच गलतियां: लग सकता है 50 लाख का जुर्माना, हो सकती है जेल, जानें जरूरी बातें

Sat, 05 Sep 2026 02:36 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 02:36 PM IST
सार

स्मार्टफोन चलाने, यूपीआई पेमेंट करने, नेट बैकिंग या व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने...सभी कामों के लिए एक्टिव मोबाइल नंबर यानी सिम की जरुरुत होती है, लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि सिम लेने में छोटी से भी लापरवाही आपको फंसा सकती है। इसलिए आइए जानते हैं कि सिम लेते समय आपको किन पांच बड़ी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 

विज्ञापन
5 Mistakes Avoid While Taking SIM Card, Wrong KYC Can Land You Trouble
नया सिम खरीदते समय न करें ये गलतियां - फोटो : एआई जनरेटेड
बिना सिम के स्मार्टफोन खाली डब्बा बन जाता है। आप उसमें न व्हाट्सएप चला सकते हैं और न ही यूपीआई, लेकिन जल्दबाजी में सिम लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। दूरसंचार विभाग के सख्त नियमों के अनुसार, गलत दस्तावेजों पर सिम  लेने पर तीन साल तक की जेल और 50 लाख तक जुर्माना भी हो सकता है। क्या आपको पता है कि आपकी आईडी पर कितने अंजान नंबर एक्टिव है? यहां जानिए सबकुछ।




1. हमेशा वैलिड आईडी प्रूफ का इस्तेमाल करें
  • यह सिम खरीदते वक्त सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है। नई सिम लेते समय पहचान के लिए हमेशा वैलिड आईडी प्रूफ ही दें। क्योंकि सिम जारी करने से पहले केवाईसी प्रक्रिया के जरिए आपकी पहचान की जांच की जाती है।
  • इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति के डॉक्यूमेंट, फर्जी आईडी या गलत दस्तावेज का इस्तेमाल करके सिम लेने से बचें। जिस व्यक्ति को सिम इस्तेमाल करनी है, सिम उसी व्यक्ति के नाम पर होना ज्यादा सुरक्षित है।
5 Mistakes Avoid While Taking SIM Card, Wrong KYC Can Land You Trouble
नया सिम खरीदते समय न करें ये गलतियां - फोटो : एआई जनरेटेड
2. गलत या झूठी जानकारी न दें
  • जल्दबाजी में सिम लेने के चक्कर में अपनी जानकारी गलत देना भारी पड़ सकता है। नाम, पता या पहचान से जुड़ी जानकारी जानबूझकर गलत देना या किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान का इस्तेमाल करना गंभीर मामला हो सकता है।
  • इसी तरह फेक आईडी या गलत डॉक्यूमेंट्स के जरिए सिम लेना भी परेशानी में डाल सकता है। ऐसे मामलों में नियमों के तहत तीन साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान बताया गया है।
5 Mistakes Avoid While Taking SIM Card, Wrong KYC Can Land You Trouble
नया सिम खरीदते समय न करें ये गलतियां - फोटो : एआई जनरेटेड
3. अपनी आईडी पर किसी दूसरे के लिए सिम न लें
अक्सर लोग दोस्त, रिश्तेदार या कोई जानने वाले के लिए अपनी आईडी से सिम निकलवा देते हैं, और इसे काफी सामान्य समझते हैं। लेकिन जितना हो सके अपनी आईडी से किसी दूसरे व्यक्ति के लिए सिम लेने से बचें। इसका कारण है कि अगर सिम आपके नाम से निकलवाई गई है, तो रिकॉर्ड में आपका नंबर ही रहेगा। फिर आगे अगर उस नंबर का इस्तेमाल किसी गलत चीजों में होने पर आपको भी पूछताछ या कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सिम हमेशा उसी व्यक्ति के नाम पर लेना बेहतर है जो वास्तव में उसका इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Mistakes Avoid While Taking SIM Card, Wrong KYC Can Land You Trouble
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
4. केवाईसी ऑथराइज्ड जगह से ही करवाएं
  • नई सिम लेते समय यह भी देखना जरूरी है कि केवाईसी किसी ऑथराइज्ड प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) या टेलीकॉम कंपनी की सही प्रक्रिया के जरिए हो।
  • डीओटी ने सिम जारी करने वाले प्वाइंट-ऑफ-सेल के लिए रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य फर्जी तरीके से सिम जारी करने वाले लोगों पर लगाम लगाना है।
  • इसलिए सिर्फ सस्ता ऑफर मिलने के कारण सड़क किनारे किसी अंजान व्यक्ति से सिम न खरीदें। अगर कोई व्यक्ति बिना सही केवाईसी के सिम देने की बात करता है या जरूरी नियमों को नजरअंदाज करने को कहता है तो उससे दूर रहना बेहतर है।
विज्ञापन
5 Mistakes Avoid While Taking SIM Card, Wrong KYC Can Land You Trouble
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
5. अपने नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं?
  • कई लोगों को यह पता ही नहीं होता कि उनके नाम और आईडी पर कितने मोबाइल नंबर जारी हैं। इसलिए समय-समय पर यह जांचना जरूरी है कि आपके नाम पर कोई अनजान मोबाइल नंबर तो एक्टिव नहीं है।
  • सरकार के संचार साथी प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी देख सकते हैं। अगर कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने जारी नहीं कराया है, तो उसकी रिपोर्ट भी की जा सकती है। आपके नाम पर जारी कनेक्शनों की जानकारी रखना इसलिए जरूरी है, क्योंकि किसी अनजान नंबर के गलत इस्तेमाल की स्थिति में समस्या पैदा हो सकती है।
  • साथ ही यह भी बात जान लीजिए कि एक व्यक्ति के नाम पर सिर्फ नौ सिम ही जारी हो सकती है।इसलिए अपने नाम पर पहले से कितने मोबाइल कनेक्शन एक्टिव हैं, इसकी जानकारी रखना जरूरी है। अगर आपके नाम पर ऐसा कोई नंबर दिखाई देता है जिसे आपने नहीं लिया है, तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत रिपोर्ट करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed