फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   how to grow youtube channel in 2026 know new monetization rules guidelines ypp for creators

टिप्स: 2026 में शुरू करना है यूट्यूब चैनल? वीडियो बनाने से पहले जान लें ये 7 बातें, वरना नहीं मिलेगी सफलता

Sun, 06 Sep 2026 03:43 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 06 Sep 2026 03:43 PM IST
सार

साल 2026 में यूट्यूब ने कंटेंट के नियमों में कई बदलाव किए हैं। अगर आप 2026 में यूट्यूह चैनल की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको नई गाइडलाइंस के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

विज्ञापन
how to grow youtube channel in 2026 know new monetization rules guidelines ypp for creators
यूट्यूब - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

साल 2026 में यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएशन का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है। अब यह प्लेटफॉर्म सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड करके अपलोड करने तक सीमित नहीं है। कंटेंट निर्माण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका और कमाई के नए तरीकों ने क्रिएटर्स के लिए कई शानदार रास्ते खोल दिए हैं। इसके साथ ही, यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) में भी 2018 के बाद अब बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। आगामी 1 फरवरी 2027 से शार्ट्स (Shorts) रेवेन्यू शेयरिंग, प्रीमियम लाइट और YPP एलिजिबिलिटी के नए नियम लागू होंगे। ऐसे में अगर आप इस साल अपना नया चैनल शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इन 7 जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा:
विज्ञापन


Shorts से मिलेगी जबरदस्त रीच
यूट्यूब शॉर्ट्स आज के समय में प्लेटफॉर्म की रणनीति का सबसे अहम हिस्सा है। कंपनी के मुताबिक, शॉर्ट्स पर रोजाना करीब 200 अरब व्यूज आ रहे हैं। नए क्रिएटर्स के लिए यह अपनी ऑडियंस को तेजी से बढ़ाने और लंबे वीडियो बनाने से पहले नए आइडियाज को टेस्ट करने का सबसे बेहतरीन टूल है।
विज्ञापन


कमाई के कई नए विकल्प
अब क्रिएटर्स की कमाई सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर नहीं है। प्लेटफॉर्म ने शॉपिंग, फैन फंडिंग और ब्रांड पार्टनरशिप जैसे शानदार फीचर्स पेश किए हैं। आप सीधे अपने चैनल के जरिए प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं और स्पॉन्सरशिप से अच्छी खासी रकम कमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती 30 सेकंड तय करेंगे भविष्य
दर्शक को अपने वीडियो पर क्लिक करवाना सिर्फ पहला कदम है, असली चुनौती उसे रोक कर रखने की है। आपके वीडियो के पहले 30 सेकंड सबसे ज्यादा जरूरी होते हैं। अगर आप इस दौरान दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहे, तो आपका ऑडियंस रिटेंशन शानदार रहेगा।

चैनल की साफ पहचान बनाएं
शुरुआती क्रिएटर्स अक्सर एक ही चैनल पर गेमिंग, कुकिंग और न्यूज सब कुछ मिक्स कर देते हैं। थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना ठीक है, लेकिन दर्शकों को यह साफ पता होना चाहिए कि आपका चैनल मुख्य रूप से किस बारे में है। एक क्लीयर थीम या टॉपिक पर काम करें, जो आपके चैनल के उद्देश्य से मेल खाता हो।

सिर्फ स्मार्टफोन से करें शुरुआत
चैनल शुरू करने के लिए महंगे कैमरे, शानदार माइक या भारी-भरकम स्टूडियो की कोई आवश्यकता नहीं है। एक अच्छी क्वालिटी वाला स्मार्टफोन, प्राकृतिक रोशनी और एक शांत कमरा आपके शुरुआती वीडियो के लिए काफी है। जब आपका चैनल ग्रो होने लगे, तब आप महंगे उपकरण खरीद सकते हैं।

टाइटल और थंबनेल पर करें फोकस
आप चाहे जितना बेहतरीन वीडियो बना लें, अगर उसका थंबनेल और टाइटल आकर्षक नहीं है, तो लोग उस पर क्लिक नहीं करेंगे। ये दोनों चीजें दर्शकों के मन में वीडियो देखने की उत्सुकता पैदा करती हैं, इसलिए इन पर खास ध्यान दें।


परफेक्ट वीडियो का इंतजार न करें
कभी भी परफेक्ट चैनल नाम, शानदार बैकग्राउंड या 'सबसे बेहतरीन' पहले वीडियो के इंतजार में अपना समय बर्बाद न करें। बस शुरुआत करें। हो सकता है आपके पहले वीडियो पर सिर्फ चंद व्यूज आएं, लेकिन लगातार काम करने और अपनी गलतियों से सीखने पर ही आपको यूट्यूब के एल्गोरिदम और दर्शकों की पसंद समझ में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed