{"_id":"6a0035fd2cd06d213f048f04","slug":"apple-iphone-18-pro-leak-aggressive-pricing-strategy-take-android-rivals-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"iPhone 18 Pro Leak: इस बार सस्ता होगा आईफोन 18 Pro? लीक्स रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें संभावित फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
iPhone 18 Pro Leak: इस बार सस्ता होगा आईफोन 18 Pro? लीक्स रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें संभावित फीचर्स और कीमत
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 10 May 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Apple iPhone Leak: दुनियाभर में मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के बीच जहां कई कंपनियां अपने डिवाइसेज महंगे कर रही हैं, वहीं एपल iPhone 18 Pro सीरीज की कीमतों को स्थिर रखने की तैयारी में है। नई लीक रिपोर्ट्स के बाद अपकमिंग iPhone को लेकर टेक मार्केट में चर्चा तेज हो गई है। जानें लीक्स में और किन बातो का खुलासा हुआ है...
iPhone 18 Pro (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : croma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
iPhone 18 Pro Max Features: टेक दिग्गज कंपनी एपल इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है। नई लीक्स के अनुसार कंपनी इन फ्लैगशिप मॉडल्स की कीमतों में बड़ा इजाफा नहीं करेगी। रिपोर्ट्स में दावा है कि एपल सप्लाई कॉस्ट खुद absorb करके यूजर्स को स्थिर कीमत देने की तैयारी में है। कम कीमत का मलतब यहां बेस मॉडल्स की कीमत पिछले साल जैसी रखी जा सकती है। ऐसे में अगर लीक रिपोर्ट सही होती है, तो अमेरिका में iPhone 18 Pro की कीमत करीब 1,099 डॉलर और Pro Max की कीमत लगभग 1,199 डॉलर से शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में टैक्स और अन्य कारणों से कीमतें बढ़ सकती हैं।
iPhone 18 India : बढ़ती लागत के बावजूद Apple क्यों नहीं बढ़ा रहा कीमत?
रिपोर्ट के अनुसार एआई डेटा सेंटर्स की वजह से मेमोरी चिप्स की मांग तेजी से बढ़ी है। जिससे सप्लाई और दोनों प्रभावित हुए हैं। इसी वजह से कई Android कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के अनुसार एपल फिलहाल अपनी प्रॉफिट मार्जिन कम करके ज्यादा मार्केट शेयर हासिल करने की कोशिश में है।
iPhone 18 Pro Max Features: कैसा होगा iPhone 18 Pro ?
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार डायनामिक आइसलैंड पहले से करीब 35 प्रतिशत पतला हो सकता है। जिससे यूजर्स को पहले से ज्यादा स्क्रीन स्पेस और प्रीमियम लुक देखने को मिल सकता है। वहीं, परफॉर्मेंस के लिए एपल नए 2nm A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल कर सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह नया प्रोसेसर लगभग 15 प्रतिशत तेज सीपीयू परफॉर्मेंस और करीब 30% बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है।
एपल ला सकता है अपना नया मॉडेम
रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी क्वालकॉम मॉडेम की जगह अपना C2 modem इस्तेमाल कर सकती है, जिससे बैटरी और नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। कलर्स की बात करें तो एपल इस बार कुछ नए प्रीमियम कलर विकल्प पेश कर सकता है। जिनमें डार्क चेरी, लाइट ब्लू, मिस्ट ब्लू और डार्क ग्रे शामिल हो सकते हैं।
Trending Videos