सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Flipkart Summer Sale 2026: iPhone 17, 17 Pro Max, and iPhone 16 Get Massive Price Cuts

Flipkart Summer Sale: आईफोन पर बंपर छूट! iPhone 15 से लेकर 17 तक पर भारी-भरकम डिस्काउंट, जानिए क्या है ऑफर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Mon, 04 May 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Flipkart Summer Sale: अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो 9 मई से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट समर सेल आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। इस सेल में आईफोन 17 अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है, साथ ही आईफोन 16 और 15 पर भी बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस लेख के जरिए जानेंगे आईफोन्स पर मिलने वाली सभी बेहतरीन डील्स की पूरी जानकारी....

Flipkart Summer Sale 2026: iPhone 17, 17 Pro Max, and iPhone 16 Get Massive Price Cuts
Flipkart Summer Sale - फोटो : Flipkart
विज्ञापन

विस्तार

भारत में फ्लिपकार्ट की अगली समर सेल का एलान हो गया है। यह सेल 9 मई से शुरू होने जा रही है। अगर आप फ्लिपकार्ट के सब्सक्राइबर (प्लस/वीआईपी मेंबर) हैं तो आपको सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले ही इन शानदार डील्स का फायदा मिल जाएगा। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स और होम अप्लायंसेज जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भारी छूट मिलने वाली है। वैसे तो ऑफर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठ रहा है, लेकिन कंपनी ने अभी से आईफोन लवर्स के लिए कुछ बेहतरीन डील्स का खुलासा कर दिया है। अगर आप नया आईफोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो आइए नजर डालते हैं टॉप डील्स पर:

Trending Videos


आईफोन 17 सीरीज पर मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट

जो लोग एकदम लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल लेना चाहते हैं, उनके लिए यह सेल एक शानदार मौका है। आईफोन 17 इस सेल के दौरान अब तक की अपनी सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईफोन 17 (256GB): सितंबर 2025 में लॉन्च हुए इस फोन की मौजूदा कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन सेल में यह आपको मात्र 71,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल जाएगा। इस कीमत में संभव है कि आपको बैंक डिस्काउंट भी मिल जाए।
आईफोन 17 प्रो (256GB): 1,34,900 रुपये की कीमत वाला यह प्रीमियम फोन सेल में 1,09,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
आईफोन 17 प्रो मैक्स (256GB): इस टॉप-एंड मॉडल की असली कीमत 1,49,900 रुपये है, लेकिन यह आपको सेल में 1,24,900 रुपये में मिलेगा।
नोट: ये कीमतें 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल्स के लिए हैं। अगर आप ज्यादा स्टोरेज वाला वेरिएंट चुनते हैं तो कीमतें उसी के अनुसार बढ़ेंगी।

ये भी पढ़ें: Amazon Summer Sale: अमेजन ने किया महासेल का एलान! टीवी, एसी, फ्रिज... सब मिलेगा सस्ता, जानिए कब से होगा शुरू


आईफोन एयर और लेटेस्ट आईफोन 17e पर भी है भारी छूट

आईफोन एयर: आईफोन 17 सीरीज के साथ लॉन्च हुए इस फोन की आम कीमत 1,19,900 रुपये होती है। लेकिन सेल में आप इसे 95,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर अपना बना सकते हैं। 
आईफोन 17e: यह एपल का सबसे हालिया लॉन्च है। इसकी लॉन्च प्राइस 64,900 रुपये थी, जो इस सेल में घटकर 60,900 रुपये रह जाएगी।

ये भी पढ़ें: Smartphone: न कैमरा, न बैटरी; 89% लोग ये फीचर देखकर खरीद रहे फोन, रिसर्च में हुआ खुलासा


पुराने मॉडल्स पर भी पैसा वसूल ऑफर्स

अगर आप कम बजट में एपल इकोसिस्टम में एंट्री करना चाहते हैं या पिछले साल के मॉडल्स पर अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपके लिए भी बेहतरीन ऑफर्स मौजूद हैं:
 

आईफोन मॉडल मौजूदा/लॉन्च कीमत फ्लिपकार्ट सेल प्राइस
आईफोन 16 69,900 58,900
आईफोन 16 प्लस 77,900 73,900
आईफोन 16e (128GB) 59,900 55,900
आईफोन 15 59,900 51,900

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed