{"_id":"698a175224361c8e34017b9a","slug":"google-pixel-10a-india-launch-preorder-price-features-specifications-design-colour-availabilty-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Pixel 10a: कब होगा लॉन्च, कहां से कर पाएंगे ऑर्डर, कितनी होगी प्राइस? जानें सभी सवालों के जवाब","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Google Pixel 10a: कब होगा लॉन्च, कहां से कर पाएंगे ऑर्डर, कितनी होगी प्राइस? जानें सभी सवालों के जवाब
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Google ने अपने नए स्मार्टफोन Pixel 10a के भारत में प्री-ऑर्डर की तारीख का खुलासा कर दिया है। जानिए इसकी कीमत, डिजाइन, कलर ऑप्शन और संभावित स्पेसिफिकेशन।
Google Pixel 10a
- फोटो : Google
विज्ञापन
विस्तार
Google Pixel 10a को लेकर भारतीय बाजार में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। अमेरिकी टेक कंपनी ने हाल ही में घोषणा की थी कि Pixel 10a भारत में फरवरी के तीसरे हफ्ते में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। अब इस स्मार्टफोन की एक खास माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जिससे अब साफ हो गया है कि आप इस फोन को कब और कहां से खरीद पाएंगे।
Google Pixel 10a: Launch Date And Availabilty
Google Pixel 10a की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव की गई है। अब कन्फर्म हो गया है कि फोन को भारत में इसी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जाएगा। इसके साथ ही यह फोन गूगल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार, Pixel 10a के प्री-ऑर्डर 18 फरवरी से शुरू होंगे।
Google Pixel 10a: Features And Specifications
हालांकि Google ने अभी आधिकारिक तौर पर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 10a में 6.3 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। फोन में Google का लेटेस्ट Tensor G4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
Google Pixel 10a: Design And Colour Options
Flipkart पर दिखाए गए Pixel 10a को ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम और पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आता है। पावर बटन और वॉल्यूम कीज फोन के दाईं ओर मौजूद हैं।
लीक रेंडर्स के मुताबिक, Pixel 10a को ब्लू के अलावा ग्रीन, रेड और ब्लैक रंगों में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन के फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा।
Google Pixel 10a : Camera Details
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Pixel 10a में 48MP का मेन रियर कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
Google Pixel 10a: Expected Price
कीमत को लेकर लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Pixel 10a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 499 डॉलर (लगभग 44,000 रुपये) हो सकती है। आने वाले दिनों में Google इसकी लॉन्च डेट, फीचर्स और भारत में कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी साझा कर सकता है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन