साइबर हमलों के इस दौर में हैकर्स अक्सर आपके अकाउंट का एक्सेस लेकर बैठ जाते हैं और आपको भनक तक नहीं लगती। वे आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं, आपकी निजी तस्वीरें देख सकते हैं और आपके संवेदनशील डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच सकते हैं। अगर आपको अपने फोन की परफॉरमेंस में बदलाव या अनजान एक्टिविटी दिखे, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं।
Gmail Privacy Tips: कहीं कोई और तो नहीं देख रहा आपकी ईमेल, फोटो और चैट्स? मिनटों में ऐसे करें चेक
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:49 PM IST
सार
Google Account Security: आपका गूगल अकाउंट सिर्फ एक ईमेल आईडी नहीं, बल्कि पूरी डिजिटल चाबी है, चाहे वो वाट्सएप बैकअप हो या निजी तस्वीरें। कोई भी अंजान व्यक्ति आपके अकाउंट में चुपचाप लाॅग-इन कर आपकी प्राइवेसी खतरे में डाल सकता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप इस लेख में बताए गए ट्रिक से मिनटों में पता लगा सकते हैं आपका अकाउंट कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन