{"_id":"697d93f4489751d93e0fbabf","slug":"cyber-security-alert-public-wifi-hidden-dangers-how-stay-safe-2026-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WiFi Scam: मुफ्त वाई-फाई के जाल में फंसकर मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
WiFi Scam: मुफ्त वाई-फाई के जाल में फंसकर मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, साइबर एक्सपर्ट्स की चेतावनी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:02 AM IST
सार
WiFi Fraud Alert: आज के दौर में लोग फ्री के वाईफाई को किसी लॉटरी से कम नहीं समझते, लेकिन शायद उन्हें ये नहीं पता होता कि सार्वजनिक स्थानों पर मिलने वाला मुफ्त का इंटरनेट जीवन भर की कमाई को सेकंड्स में उड़ा सकता है। जानिए कैसे?
विज्ञापन
1 of 4
पब्लिक Wi-Fi
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हैकर्स अक्सर असली नेटवर्क के नाम से मिलते-जुलते फर्जी वाई-फाई बनाते हैं, जिसे तकनीकी भाषा में Evil Twin कहा जाता है। जैसे ही लोग एयरपोर्ट फ्री वाईफाई समझकर उससे कनेक्ट होते हैं, उनके फोन और इंटरनेट के बीच एक डिजिटल बिचौलिया बैठ जाता है। जिसके बाद फोन में कुछ भी टाइप करने पर चाहे वो पासवर्ड या बैकिंग पिन ही क्यों न हो, वह सीधे हैकर के सर्वर पर दर्ज हो जाता है।साइबर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पब्लिक WiFi नेटवर्क हैकिंग के लिए सबसे आसान टारगेट होते हैं।
Trending Videos
2 of 4
Railway Wifi
- फोटो : एआई
क्या-क्या हो सकता है लीक?
ये खतरा सिर्फ डाटा तक ही सीमित नहीं है। हैकर्स बहुत शातिर होते हैं, ये आपके डिवाइस में मालवेयर (खतरनाक सॉफ्टवेयर) इंजेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपके फोन का कैमरा और माइक्रोफोन बिना आपकी अनुमति के ऑन किया जा सकता है। इससे आपकी रियल-टाइम लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। यही नहीं ये इतना खतरनाक है कि ये गैलरी की निजी तस्वीरें और वीडियो डार्क वेब पर बेचे जा सकते हैं।
टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करके यूपीआई ट्रांजेक्शन या मोबाइल बैंकिंग करते हैं, तो डेटा एन्क्रिप्शन कमजोर हो जाता है, ऐसी स्थिति में आपके ट्रांजेक्शन को बीच में ही हाईजैक किया जा सकता है। आपको लगेगा कि पेमेंट हो गया, लेकिन पैसा हैकर की जेब में भी जा सकता है।
मजबूरी में Free WiFi इस्तेमाल करना पड़े तो क्या करें?
4 of 4
Wifi
- फोटो : Istock
कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती है कि हमें मजबूरी में पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करना पड़ जाता है, ऐसे में आप कुछ इन तरीकों का इस्तेमाल करके अपने डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं। जैसे:
VPN: सार्वजिनक वाई-फाई इस्तेमाल करने से पहले हमेशा एक भरोसेमंद वीपीएन (Virtual Private Network) का उपयोग करें, जो आपके डेटा को एन्क्रिप्ट कर देता है। इससे हैकर उसे पढ़ नहीं सकते हैं।
ऑटो-कनेक्ट: अपने फोन की सेटिंग में जाकर ऑटो कनेक्ट टू वाई-फाई फीचर को तुरंत बंद कर दें। साथ ही जितना हो सके सार्वजनिक नेटवर्क पर बैंकिंग, शॉपिंग या ईमेल लॉगिन करने से बचें।
HTTP vs HTTPS: केवल उन्हीं वेबसाइट्स का उपयोग करें जिनके यूआरएल की शुरुआत में https:// और लॉक (Padlock) का आइकन हो। ये न होने पर संभव है कि वो लिंक फर्जी हो।
2FA (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन): अपने सभी सोशल मीडिया और बैंक खातों पर 2-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन रखें, जिससे पासवर्ड पता चलने पर भी हैकर लॉगिन न कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।