सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   google pixel march 2026 update bootloop problem solution hindi

Google Pixel: गूगल पिक्सल का अपडेट बना मुसीबत! मार्च अपडेट के बाद कई फोन हुए बेकार, यूजर्स परेशान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 12 Apr 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Goole Pixel Update Issue: अगर आप गूगल पिक्सल स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो मार्च 2026 अपडेट इंस्टॉल करने से पहले सावधान हो जाएं। इस अपडेट के बाद कई यूजर्स के फोन बूटलूप में फंस रहे हैं, जिससे डिवाइस पूरी तरह इस्तेमाल लायक नहीं रह गए हैं।

google pixel march 2026 update bootloop problem solution hindi
गूगल पिक्सल अपडेट में आ रही समस्या - फोटो : Google
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप Google Pixel स्मार्टफोन यूजर हैं, तो हालिया अपडेट आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। मार्च 2026 में आए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद कई पिक्सेल यूजर्स अपने फोन में गंभीर तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
Trending Videos


दरअसल, इस अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद कई डिवाइस ‘बूटलूप’ में फंस जा रहे हैं। यानी फोन बार-बार रीस्टार्ट हो रहा है और ‘G’ लोगो पर अटक जा रहा है, जिससे वह इस्तेमाल करने लायक नहीं रह जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई Pixel मॉडल्स हुए प्रभावित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या एक-दो मॉडल तक सीमित नहीं है। Pixel 10, Pixel 8 Pro, Pixel 7a, Pixel 7 Pro, Pixel 10 Pro XL जैसे कई डिवाइस इस बग से प्रभावित बताए जा रहे हैं। इससे साफ है कि यह एक बड़ा सॉफ्टवेयर इश्यू है, जो बड़ी संख्या में यूजर्स को प्रभावित कर रहा है।

गूगल ने मानी समस्या
इस समस्या को लेकर Google ने भी आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी ने अपने इश्यू ट्रैकर पर स्वीकार किया है कि उसे इस बग की जानकारी है और इसकी जांच की जा रही है। Google का कहना है कि उसकी इंजीनियरिंग टीम इस समस्या का हल ढूंढने में जुटी हुई है।

साथ ही, Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने वाले यूजर्स से भी कंपनी संपर्क कर रही है और उनकी समस्या को समझने की कोशिश कर रही है।

अलग-अलग समस्याओं से जूझ रहे यूजर्स
मार्च अपडेट के बाद यूजर्स को अलग-अलग तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं। कुछ लोगों के फोन बिल्कुल ऑन नहीं हो रहे, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि उनके फोन लगातार रीबूट हो रहे हैं और शुरुआती स्क्रीन पर ही अटक जा रहे हैं।

कुछ मामलों में फोन खुद ही रिकवरी मोड में चला जा रहा है और यह एरर दिखा रहा है कि डिवाइस का डेटा या एंड्रॉयड सिस्टम खराब हो गया है।

एक यूजर ने बताया कि सही पासकोड डालने के बाद भी फोन की स्क्रीन काली हो जाती है और वह अपने आप रीस्टार्ट होने लगता है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि कई बार अपडेट को दोबारा इंस्टॉल करने के बावजूद समस्या ठीक नहीं हुई और फोन बूटलूप में ही फंसा रहा।

कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि फिलहाल ‘फैक्टरी रीसेट’ ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है, लेकिन यह तरीका भी हर बार काम नहीं कर रहा है।

बूटलूप में फंसने पर क्या करें
Google ने यूजर्स को सलाह दी है कि अगर उनका फोन इस समस्या से प्रभावित होता है, तो वे तुरंत Pixel सपोर्ट से संपर्क करें।

हालांकि, कुछ यूजर्स ने एक वैकल्पिक तरीका भी बताया है, जो उनके लिए काम आया है। इसके तहत फोन को चार्जर से कनेक्ट करके कुछ देर छोड़ने के बाद Safe Mode में स्टार्ट करने की कोशिश की जाती है। कई मामलों में इस तरीके से फोन दोबारा चालू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed