सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   India’s Electronics Exports Surge 32% in FY25, Smartphones Lead the Boom

India’s Electronics Exports: गैजेट की दुनिया में भारत का बजा डंका, स्मार्टफोन एक्सपोर्ट ने बनाए नए रिकॉर्ड

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 19 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार

India Electronics Export Growth 2025: इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे साल 2024-25 में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 32% की भारी बढ़त के साथ $38.58 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका किसकी है, कौन से देश हैं भारतीय स्मार्टफोन्स के सबसे बड़े खरीदार हैं और कैसे भारत दुनिया के लिए एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनता जा रहा है? सब जानेंगे इस लेख में....

India’s Electronics Exports Surge 32% in FY25, Smartphones Lead the Boom
भारत ने इलेकट्रॉनिक एक्सपोर्ट में बनाया नया रिपोर्ट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

भारत अब सिर्फ गैजेट्स का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं रहा, बल्कि दुनिया भर को अपने बनाए स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई भी कर रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में भारत से होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में जबरदस्त उछाल आया है। आइए इस रिपोर्ट की खास बातों को आसान भाषा में समझते हैं:

Trending Videos

इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में शानदार ग्रोथ

इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ESC) की बुधवार को जारी हुई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर एक्सपोर्ट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। साल 2024-25 में भारत ने इस मामले में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान भारत का एक्सपोर्ट 32.47 प्रतिशत की भारी उछाल के साथ 38.58 अरब डॉलर ($38.58 बिलियन) के पार पहुंच गया है। जबकि इससे पिछले साल यानी 2023-24 में यह आंकड़ा 29.12 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्टफोन बने इस ग्रोथ के असली 'हीरो'

भारत की इस शानदार तरक्की के पीछे सबसे बड़ी भूमिका टेलिकॉम उपकरणों, और विशेष रूप से स्मार्टफोन्स की रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल देखा गया है। जहां पिछले साल यह आंकड़ा $15.57 बिलियन था, वहीं साल 2024-25 में यह बढ़कर अनुमानित $24.14 बिलियन तक पहुंच गया है। यही कारण है कि आज भारत से विदेशों में भेजे जाने वाले कुल इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की टोकरी में स्मार्टफोन सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

भारतीय स्मार्टफोन्स के सबसे बड़े खरीदार कौन?

अगर हम वैश्विक बाजार की बात करें, तो 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन्स की मांग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। इनमें अमेरिका (यूएस) भारतीय स्मार्टफोन्स का सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा है, जिसकी कुल एक्सपोर्ट में हिस्सेदारी 44 प्रतिशत है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) 11 प्रतिशत और नीदरलैंड 9 प्रतिशत के साथ प्रमुख बाजारों में शामिल हैं। इसके अलावा, भारत से होने वाले स्मार्टफोन निर्यात में यूनाइटेड किंगडम (6 प्रतिशत) और इटली (5 प्रतिशत) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

खास बात

अगर पूरे क्षेत्र के हिसाब से देखें तो नॉर्थ अमेरिका ($14.70 बिलियन के एक्सपोर्ट के साथ) भारत का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। इसके बाद यूरोप ($11.45 बिलियन) का नंबर आता है। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि भारत धीरे-धीरे दुनिया का एक प्रमुख ग्लोबल टेक मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed