{"_id":"69c299c069fd4e09510f5a46","slug":"huawei-enjoy-90-series-launch-pro-max-8500mah-battery-features-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Huawei Enjoy 90 सीरीज लॉन्च: Pro Max में 8500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और दमदार फीचर्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Huawei Enjoy 90 सीरीज लॉन्च: Pro Max में 8500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और दमदार फीचर्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Huawei ने Enjoy 90 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। फिलहाल ये फोन चीन में उपलब्ध हैं और किफायती कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन देते हैं।
Huawei Enjoy 90 Series
- फोटो : Huawei
विज्ञापन
विस्तार
हुआवै (Huawei) ने Enjoy 90 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। फिलहाल ये फोन चीन में उपलब्ध हैं और किफायती कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन देते हैं।
चीन की टेक कंपनी Huawei ने अपनी नई Enjoy 90 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन- Enjoy 90 Plus और Enjoy 90 Pro Max लॉन्च कर दिए हैं। फिलहाल ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन अपने फीचर्स की वजह से चर्चा में हैं।
दोनों स्मार्टफोन्स अलग-अलग कलर ऑप्शंस में पेश किए गए हैं। Plus मॉडल Feather Sand White, Starry Night Black और Starry Sea Blue में मिलेगा, जबकि Pro Max Dawn Gold, Flying Azure, Obsidian Black और Snow White रंगों में आएगा। इनकी बिक्री 2 अप्रैल से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
फीचर्स की बात करें तो Enjoy 90 Plus में 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। वहीं, Pro Max में 6.84 इंच का बड़ा Full HD+ OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz टच सैंपलिंग और 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट है।
परफॉर्मेंस के लिए दोनों फोन में Kirin 8000 प्रोसेसर और HarmonyOS 6.0 दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 6.0, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। Pro Max में f/1.9 अपर्चर वाला RYYB सेंसर है, जबकि Plus में f/1.8 अपर्चर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 10x डिजिटल जूम का भी सपोर्ट मिलता है।
बैटरी इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत है। Pro Max में 8500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Plus में 6620mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। कीमत की बात करें तो Enjoy 90 Plus की शुरुआती कीमत CNY 1,499 (करीब 20,000 रुपये) है, जबकि Pro Max मॉडल CNY 1,699 (लगभग 23,000 रुपये) में आता है।
कुल मिलाकर, Huawei Enjoy 90 सीरीज बड़े डिस्प्ले, दमदार बैटरी और मजबूत कैमरा सेटअप के साथ आती है। अगर ये फोन भारत में लॉन्च होते हैं, तो मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन