सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   x down outage on 26th march 2026 users facing loading issue global

फिर ठप पड़ा X: भारत समेत दुनिया भर में डाउन हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कई घंटों तक परेशान रहे यूजर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

X Outage: एक्स एक बार फिर तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गया। भारत समेत कई देशों में यूजर्स को फीड लोड न होने, पोस्ट न दिखने और एप एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे लाखों लोगों का अनुभव प्रभावित हुआ।

x down outage on 26th march 2026 users facing loading issue global
एक्स - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) गुरुवार को एक बार फिर डाउन हो गया, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अचानक आई इस दिक्कत के चलते न तो नई पोस्ट्स दिखाई दे रही थीं और न ही फीड ठीक से रिफ्रेश हो रहा था। कई यूजर्स एप और वेबसाइट दोनों पर प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में भी असमर्थ रहे।
Trending Videos


दुनियाभर में एक्स हुआ डाउन
इस समस्या की पुष्टि आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector ने भी की। यहां कुछ ही समय में शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ गई। भारत में हजारों यूजर्स ने एक साथ समस्या रिपोर्ट की, जिससे साफ हो गया कि यह किसी एक नेटवर्क या डिवाइस की समस्या नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म स्तर की गड़बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा
इस दौरान सबसे बड़ी समस्या फीड का अपडेट न होना रही। वहीं, नई पोस्ट्स और कमेंट्स लोड नहीं हो रहे थे। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म पर ‘Something went wrong’ जैसे एरर मैसेज दिख रहे थे। कुछ यूजर्स को सिर्फ पुरानी पोस्ट्स नजर आ रही थीं। इन संकेतों से माना जा रहा है कि सर्वर या बैकएंड सिस्टम में कोई तकनीकी समस्या आई थी।

यह भी पढ़ें: 7 सेकंड तक ध्यान भटका सकता है एक मोबाइल अलर्ट! जानिए फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन के नुकसान

प्लेटफॉर्म स्तर पर हुई गड़बड़ी
यह आउटेज केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। अमेरिका और यूरोप समेत कई देशों में भी यूजर्स ने इसी तरह की दिक्कतों की शिकायत की। जब अलग-अलग देशों में एक साथ समस्या सामने आती है, तो यह संकेत होता है कि प्लेटफॉर्म के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी गड़बड़ी हुई है। 

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस आउटेज का असर सीमित संख्या में यूजर्स पर ही पड़ा और यह पूरी तरह से सभी यूजर्स को प्रभावित नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed