सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   swiggy sarvam ai voice food ordering feature without app details

Food Order: बस बोलिए और घर आ जाएगा आपका मनपसंद खाना, फूड ऑर्डर करने के लिए अब नहीं पड़ेगी एप की जरूरत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत में ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी का चेहरा पूरी तरह बदलने वाला है। अब आपको अपने पसंदीदा खाने के लिए न तो एप पर स्क्रॉल करने की जरूरत है और न ही टाइप करने की। आइए जानते भविष्य में फूड ऑर्डर करने का एक्सपीरियंस कैसे बदलने वाला है।

swiggy sarvam ai voice food ordering feature without app details
अब बोलकर करें फूड ऑर्डर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

अभी तक आपको खाना ऑर्डर करने के लिए फूड एप्स में मेन्यू देखना पड़ता है। आप होटल की रेटिंग और खाने के इन्ग्रिडिएंट्स के बारे में भी चेक करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में 15-20 मिनट लग जाते हैं। लेकिन अब ये काम बेहद आसान होने वाला है। अब आप बहुत जल्द केवल बोलकर खाना ऑर्डर कर पाएंगे।
Trending Videos


बोलकर होगा फूड ऑर्डर
ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने हाल ही में Sarvam AI के साथ पार्टनरशिप में 'वॉयस-लेड कॉमर्स' सर्विस शुरू किया है। इसमें आप न केवल बोलकर खाना सर्च कर पाएंगे बल्कि उन्हें ऑर्डर भी कर सकेंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप कहेंगे "एक पनीर बटर मसाला और दो नान पैक कर दो", तो एआई इसे खुद समझकर आपके लिए ऑर्डर प्लेस कर देगा। यह सुविधा स्विगी की मुख्य डिलीवरी, Instamart (ग्रॉसरी) और Dineout (टेबल बुकिंग) तीनों पर एक साथ काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेमेंट भी होगी अब बोलकर
सिर्फ खाना चुनना ही नहीं, बल्कि पैसे चुकाना भी अब आसान होगा। इस सिस्टम में Razorpay के पेमेंट गेटवे को जोड़ा गया है। चूंकि Sarvam AI की पार्टनरशिप रेजरपे के साथ भी है, इसलिए यूजर अब अपनी आवाज के जरिए ही 'एंड-टू-एंड' पेमेंट कर सकेंगे। यानी ऑर्डर देने से लेकर भुगतान करने तक, आपको एक भी बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: अब BHIM एप पर अंगूठा दिखाते ही होगा पेमेंट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह केवल अंग्रेजी जानने वालों तक सीमित नहीं है। Sarvam का एआई मॉडल हिंदी सहित 10 से ज्यादा स्थानीय भाषाओं को समझ सकता है। इससे छोटे शहरों के उन लोगों के लिए भी ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान हो जाएगा, जो एप चलाने या अंग्रेजी टाइप करने में झिझकते थे। अब बातचीत ही नया इंटरफेस बनने जा रही है।

कैसे काम करता है बिना एप वाला सिस्टम?
हाल ही में हुए एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान स्विगी ने दिखाया कि यूजर बिना इंटरनेट और एप के भी अपनी जरूरत का सामान मंगा सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के पीछे Sarvam का एआई असिस्टेंट Indus (इंडस) काम कर रहा है।

इसे Sarvam के चैट प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया गया है, जहां आप चैटिंग के दौरान ही सामान ऑर्डर कर सकते हैं। यह एआई सर्च से लेकर पेमेंट तक की पूरी प्रक्रिया को अकेले संभाल लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed