सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Elon Musk’s xAI Launches ‘Super Grok Lite’ Plan at $10: Affordable AI Tools for Everyone

Grok Lite Plan: एलन मस्क ने लॉन्च कर दिया सस्ता सुपर ग्रोक लाइट प्लान, जानें क्या होगी इसकी कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 26 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Grok Lite Plan: एलन मस्क ने एआई यूजर्स के लिए नया और किफायती 'सुपरग्रोक लाइट' प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान छात्रों और कैजुअल क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन माना जा रहा है। जानिए कितने का है ये प्लान और इसमें क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?

Elon Musk’s xAI Launches ‘Super Grok Lite’ Plan at $10: Affordable AI Tools for Everyone
सुपर ग्रोक लाइट - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

एलन मस्क ने अपने एआई प्लेटफॉर्म ग्रोक के यूजर्स के लिए एक नया और सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है, जिसका नाम सुपर ग्रोक लाइट है। ये प्लान खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो कम कीमत में बेहतरीन एआई टूल्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं। एक्सएआई की इस पहल का सीधा मकसद एआई को आम लोगों तक पहुंचाना है, ताकि आपको शानदार एआई कंटेंट बनाने के लिए किसी महंगे प्रीमियम प्लान पर भारी रकम खर्च न करनी पड़े। आइए जानते हैं इस नए प्लान की सभी डिटेल्स:

Trending Videos

कितनी है सुपर ग्रोक लाइट की कीमत?

इस नए सुपर ग्रोक लाइट प्लान की कीमत $10 प्रति माह (लगभग 830 रुपये) रखी गई है। यह ग्रोक की सर्विस का अब तक का सबसे सस्ता पेड प्लान है। कंपनी का टारगेट उन कैजुअल और नए यूजर्स को अपनी तरफ खींचना है, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए एआई की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं और जिन्हें बहुत हाई-फाई एडवांस फीचर्स की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्लान में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?

भले ही यह एक 'लाइट' प्लान है, लेकिन इसमें मिलने वाले फीचर्स काफी काम के हैं। इस प्लान की मदद से आप आसानी से साधारण एआई इमेजेस और शॉर्ट वीडियो जेनरेट कर सकते हैं। हालांकि, इसमें कुछ लिमिटेशंस भी हैं, जैसे कि इस टूल से आप अधिकतम 6 सेकंड तक के ही वीडियो बना पाएंगे और इनका वीडियो आउटपुट आपको 480p रेजोल्यूशन में मिलेगा। यह क्वालिटी सोशल मीडिया और आम इस्तेमाल के लिए तो काफी है, लेकिन प्रोफेशनल काम के लिए थोड़ी कम पड़ सकती है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली यूसेज की भी एक लिमिट तय की गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि आप एक दिन में एक सीमित संख्या में ही इमेजेस या वीडियो जेनरेट कर सकेंगे।

चैटिंग और एआई एजेंट का एक्सेस

फ्री वर्जन के मुकाबले इस लाइट प्लान में आपको लंबे चैट सेशन का फायदा मिलता है। यानी आप ग्रोकके साथ ज्यादा समय तक बातचीत, डिस्कशन या किसी आइडिया पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। इसके अलावा, सबसे खास बात यह है कि इस सब्सक्रिप्शन में आपको एक एआई एजेंट का एक्सेस भी मिलता है। इसके जरिए आप एआई एजेंट से जुड़े टास्क टेस्ट कर सकते हैं। हालांकि, इसे हैवी कोडिंग या जटिल कामों के बजाय हल्के-फुल्के और आसान टास्क के लिए डिजाइन किया गया है।

क्या ये प्लान आपको लेना चाहिए?

सुपर ग्रोक लाइट प्लान हर किसी के लिए नहीं है, इसलिए इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। यह प्लान खासतौर पर छात्रों, कैजुअल यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आप सिर्फ एआई टूल्स को आज़माना चाहते हैं या अपने सोशल मीडिया के लिए मजेदार पोस्ट्स बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए पूरी तरह से पैसा वसूल है। वहीं दूसरी तरफ, अगर आप एक सीरियस या प्रोफेशनल यूजर हैं, जिन्हें 4K वीडियो जैसी हाई-क्वालिटी आउटपुट या बिना किसी डेली लिमिट के एक्सेस चाहिए तो यह प्लान आपके काम नहीं आएगा। ऐसे प्रोफेशनल कामों के लिए आपको इसके महंगे प्रीमियम प्लान्स की तरफ ही जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed