सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Android 17 Beta rollout: Your Phone List? Google Rolls Out Support Pixel, Motorola, OnePlus

Android 17 Beta: क्या आपके फोन में आ गया अपडेट? गूगल ने जारी की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट; जानें इंस्टॉल का तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 28 Mar 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

How to install Android 17 Beta: टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्ट एंड्रॉइड 17 के Beta वर्जन को बड़े स्तर पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। जो अब तक सिर्फ पिक्सेल डिवाइस तक सीमित था, वही अब कई अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। यह कदम Google I/O 2026 से पहले उठाया गया है, जहां Android 17 के स्टेबल वर्जन के लॉन्च होने की उम्मीद है। जानिए क्या आपके फोन में आ गया ये अपडेट...

Android 17 Beta rollout: Your Phone List? Google Rolls Out Support Pixel, Motorola, OnePlus
Android 17 Beta रोलआउट - फोटो : developer.android
विज्ञापन

विस्तार

गूगल ने एंड्रॉइड 17 बीटा का विस्तार किया है। अब यह  पिक्सेल 6 सीरीज से लेकर लेटेस्ट पिक्सेल 10 सीरीज तक, और मोटोरोला (Edge 70), वनप्लस 15 जैसे फ्लैगशिप फोनों पर भी उपलब्ध है। यूजर्स आधिकारिक एंड्रॉइड बीटा पेज पर जाकर अपने डिवाइस को एनरोल कर सकते हैं। स्टेबल वर्जन Google I/O 2026 के दौरान रिलीज होने की उम्मीद है।

Trending Videos


Android 17 Beta सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट

1. Google Pixel डिवाइस 
गूगल ने अपनी पुरानी पिक्सेल 6 सीरीज से लेकर अपकमिंग पिक्सेल 10 सीरीज तक के लिए बीटा जारी किया है। इनमें ये शामिल हैं:

  • पिक्सेल 10 सीरीज: 10, 10 Pro, 10 Pro XL, 10 Pro Fold, 10a
  • पिक्सेल 9 और 8 सीरीज: 9 Pro XL, 9a, 8 Pro, 8a
  • पिक्सेल  7 और 6 सीरीज: 7 Pro, 7a, 6 Pro, 6a
  • अन्य: पिक्सेल टैबलेट और पिक्सेल फोल्ड

2. Motorola (मोटोरोला)
मोटोरोला के कई मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन इस लिस्ट में शामिल हैं:

  • एज सीरीज: एज70, 70 फ्यूजन, 70 फ्यूजन+, एज 60, एज 2025
  • मोटो जी सीरीज: मोटो G86 (Power), मोटो G57 (Power)

3. वनप्लस, ओपो और रियलमी
इन ब्रांड्स के लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल्स को सबसे पहले बीटा एक्सेस मिला है। जैसे वनप्लस 15, ओपो फांइड एक्स 9 प्रो और रियलमी जीटी 8 प्रो।

Google Android 17 Beta कैसे इंस्टॉल करें? 

  • एनरोलमेंट: गूगल के आधिकारिक  (एंड्रॉइड बीटा पेज) पर जाएं और अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।
  • डिवाइस चुनें: इसके बाद योर इलिजबल डिवाइस सेक्शन में अपना फोन खोजें और ऑप्ट-इन पर क्लिक करें।
  • शर्तें स्वीकारें: नियम और शर्तें स्वीकार कर नामांकन (इनरोल) पक्का करें।
  • अपडेट चेक करें: अपने फोन की सेटिंग के सिस्टम के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट में जाएं।
  • इंस्टॉल: एंड्रॉइड 17 बीटा अपडेट दिखाई देने पर इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।

ध्यान रखने वाली बातें
बीटा  वर्जन अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, इसलिए इसमें अभी बग्स और परफॉर्मेंस इश्यू हो सकते हैं। इसलिए अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करने से पहले सावधानी जरूर बरतें।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आगे की तैयारी?
गूगल I/O 2026 इवेंट में एंड्रॉइड 17 का स्टेबल वर्जन लॉन्च होने की उम्मीद है। बीटा वर्जन का रोलआउट इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed