सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   POCO X8 Pro: 9,000mAh Battery & 3nm Chipset Powerful Features. Know Launch Date

POCO X8 Pro and max: 9,000mAh बैटरी और 3nm चिपसेट के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 10 Mar 2026 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Poco X8 Pro launch India: बैटरी और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन ब्रांड पोको जल्द ही अपनी लंबे समय से इंतजार Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस बार बड़े बैटरी पैक और दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन पेश करने का दावा कर रही है। आइए जानते हैं इन नए फोन्स के संभावित फीचर्स, स्पेसिफिकेशन...
 

POCO X8 Pro: 9,000mAh Battery & 3nm Chipset Powerful Features. Know Launch Date
पोको एक्स 8 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : mi.com
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्टफोन निर्माता पोको ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसकी नई एक्स-सीरीज के स्मार्टफोन 17 मार्च 2026 को लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज में दो मॉडल पोको एक्स 8 प्रो और पोको एक्स 8 प्रो मैक्स शामिल होंगे। ये फोन भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी पेश किए जाएंगे।हालांकि लॉन्च से पहले ही इनके संभावित फीचर्स और कीमतों को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है।
Trending Videos


परफॉर्मेंस और डिस्प्ले: सुपरफास्ट और सुपर ब्राइट
कंपनी का दावा है कि पोको एक्स 8 सीरीज इस बार पावर के मामले में कोई समझौता नहीं कर रही है:
  • प्रोसेसर: पोको एक्स 8 प्रो में डाइमेंशन 8500 अल्ट्रा होगा, जबकि मैक्स मॉडल में दुनिया का शक्तिशाली डायमेंशिटी 9500s (3nm) चिपसेट मिलेगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डिस्प्ले: डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन्स में 1.5K OLED पैनल दिया गया है, जो 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका मतलब है कि तेज धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखेगी। प्रो मॉडल 6.59-इंच और मैक्स मॉडल 6.83-इंच के साइज में आएगा।
ये भी पढ़े: Apple: भारत बन रहा एपल का मैन्युफैक्चरिंग हब, दुनिया का हर चौथा आईफोन देश में हो रहा तैयार

बैटरी और चार्जिंग: अब खत्म नहीं होगा साथ
इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है:
  • पोको एक्स 8 प्रो में 7,560mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • पोको एक्स 8 प्रो मैक्स में 9,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जिसे 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग से मिनटों में चार्ज किया जा सकेगा। यानी की बैटरी आपका साथ लंबे समय तक नहीं छोड़ेगी।

कैमरा और ड्यूरेबिलिटी: फ्लैगशिप अनुभव
फोटोग्राफी: दोनों फोन्स में 50MP का मेन सेंसर (OIS के साथ) और 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। मैक्स मॉडल में हाई-एंड लाइट फ्यूजन 600 सेंसर इस्तेमाल होने की चर्चा है। मजबूती की बात करें तो कंपनी ने इसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। निर्माता का कहना है कि धूल और पानी से बचाव के लिए इन्हें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इन्हें काफी ड्यूरेबल बनाती है। साथ ही सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

ये भी पढ़े: एपल का नया दांव: कंपनी ला सकती है 'अल्ट्रा' कैटेगरी, फोल्डेबल आईफोन और टचस्क्रीन मैकबुक जल्द हो सकते हैं लॉन्च

अन्य खास फीचर्स
इन स्मार्टफोन्स में कुछ प्रीमियम फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। जैसे:
  • एंड्रॉयड 16 आधारित हाइपरओएस 3।
  • IP68 और IP69 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस।
  • अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर।
  • आईआर ब्लास्टर और एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 4.1 स्टोरेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed