सावधान: e-PAN डाउनलोड करने के चक्कर में कहीं गंवा न बैठें अपनी कमाई, PIB ने फर्जी ईमेल को लेकर किया अलर्ट
आज के डिजिटल दौर में पैन कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, लेकिन इसी की आड़ में अब साइबर ठग आपको निशाना बना रहे हैं। पीआईबी फैक्ट चेक ने ई-पैन (e-PAN) डाउनलोड करने के नाम पर आने वाले फर्जी ईमेल के प्रति लोगों को सतर्क किया है, जो आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं।
विस्तार
लिंक पर क्लिक करने से हो सकती है जानकारी की चोरी
सोशल मीडिया पर पीआईबी फैक्ट चेक ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि कई लोगों को ऐसे ईमेल मिल रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना ई-पैन (e-PAN) डाउनलोड कर सकते हैं।
ये ईमेल देखने में बिल्कुल असली सरकारी नोटिफिकेशन जैसे लगते हैं, लेकिन असल में यह एक 'फिशिंग अटैक' है। साइबर अपराधी इन ईमेल में खतरनाक लिंक या अटैचमेंट भेजते हैं। जैसे ही आप उन पर क्लिक करते हैं, आपकी बैंकिंग डिटेल्स और निजी जानकारी उनके पास पहुंच सकती है।
📢Have you also received an email asking you to download e-PAN Card❓#PIBFactCheck
⚠️This Email is #Fake
✅ Do not respond to any emails, links, calls & SMS asking you to share financial & sensitive information
➡ ️Details on reporting phishing E-mails:… pic.twitter.com/aGBodDQAPQ — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) March 8, 2026
इनकम टैक्स विभाग की चेतावनी
आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि वे इस तरह के कोई भी रैंडम लिंक या अटैचमेंट ईमेल के जरिए नहीं भेजते। विभाग ने टैक्सपेयर्स को सलाह दी है कि:
किसी भी अनजान सोर्स से आए लिंक पर क्लिक न करें।
ईमेल में दिए गए लिंक को कॉपी करके ब्राउजर में पेस्ट करने की गलती भी न करें, क्योंकि यह आपको एक फर्जी वेबसाइट पर ले जा सकता है।
टैक्स से जुड़ी कोई भी जानकारी या नोटिफिकेशन चेक करने के लिए केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।
खुद को ठगी से बचाने के लिए क्या करें?
एंटीवायरस अपडेट रखें: अपने मोबाइल और कंप्यूटर में हमेशा अपडेटेड सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर रखें। फोन में केंद्र सरकार का eScan Bot Removal टूल जरूर इंस्टॉल करें।
सेंसिटिव जानकारी न दें: फोन, ईमेल या एसएमएस पर कभी भी अपना ओटीपी, पिन या पैन नंबर साझा न करें।
ऑफिशियल वेबसाइट ही चुनें: ई-पैन या अन्य किसी भी काम के लिए केवल incometax.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।
संदिग्ध ईमेल मिलने पर यहां करें शिकायत
यदि आपके पास भी आयकर विभाग के नाम से कोई संदिग्ध ईमेल आता है, तो डरे नहीं बल्कि उसकी रिपोर्ट करें। आप इसकी जानकारी webmanager@incometax.gov.in पर भेज सकते हैं। इसके अलावा, इसकी एक कॉपी incident@cert-in.org.in पर भी भेजें ताकि संबंधित अधिकारी उस ठग के खिलाफ कार्रवाई कर सकें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
कमेंट
कमेंट X