सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   redmi new powerful speed centric device teaser amazon india turbo 5 series specs

Redmi: रेडमी फिर करने जा रहा है बड़ा धमाका, Amazon पर इस रहस्यमयी 'स्पीड मॉन्स्टर' ने मचाई खलबली!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 08 May 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Redmi Note 15 सीरीज की शानदार सफलता के बाद, कंपनी अब भारत में एक और बड़ा धमाका करने जा रही है। सोशल मीडिया और अमेज़न पर एक रहस्यमयी डिवाइस का टीजर सामने आया है, जिसका पूरा फोकस सिर्फ 'रफ्तार' पर है। आखिर क्या है Redmi का यह नया 'सुपरफास्ट' सरप्राइज? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

redmi new powerful speed centric device teaser amazon india turbo 5 series specs
रेडमी जल्द लॉन्च कर सकती है नया स्मार्टफोन - फोटो : रेडमी
विज्ञापन

विस्तार

रेडमी (Redmi) अपने फैंस को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ती। हाल ही में नोट 15 सीरीज के लॉन्च के बाद अब इस चाइनीज टेक ब्रांड ने अपने अगले डिवाइस की झलक दिखानी शुरू कर दी है। Redmi India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक के बाद एक दो दिलचस्प टीजर शेयर किए हैं। 
Trending Videos


मजे की बात यह है कि कंपनी ने अभी तक डिवाइस के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दोनों ही टीजर में बार-बार स्पीड और परफॉर्मेंस का जिक्र किया गया है। इससे यह साफ इशारा मिलता है कि यह कोई आम गैजेट नहीं, बल्कि एक बेहद पावरफुल और स्पीड-सेंट्रिक डिवाइस होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
शाओमी (Xiaomi) ने अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि यह कोई नया स्मार्टफोन है, कोई टैबलेट है या फिर किसी पुरानी सीरीज का ही कोई स्पेशल एडिशन। हालांकि, एक बात जो पूरी तरह से कन्फर्म है, वह है इसकी उपलब्धता। यह नया डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न (Amazon) पर लॉन्च होगा, जिसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। अमेज़न के इस पेज से एक बड़ा हिंट यह मिला है कि यह डिवाइस 'Redmi S' नाम से जुड़ा हो सकता है। अब यह 'S' क्या है, इसे लेकर टेक जगत में कयासों का बाजार गर्म है।

क्या भारत आ रही है Redmi Turbo सीरीज?
रेडमी की इस पोस्ट और स्पीड पर इसके भारी फोकस को देखते हुए यूजर्स और टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह भारत में बहुप्रतीक्षित 'Redmi Turbo सीरीज' की दस्तक हो सकती है।



अगर वाकई यह टर्बो सीरीज है, तो उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Redmi Turbo 5 और Turbo 5 Max को पेश कर सकती है। आइए नजर डालते हैं इन स्मार्टफोन्स के संभावित धांसू फीचर्स पर:

शानदार डिस्प्ले: Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि इसके बड़े भाई Turbo 5 Max में 6.83-इंच का बड़ा 1.5K OLED पैनल दिया जा सकता है। दोनों ही स्क्रीन्स 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन (Dolby Vision), हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3500 निट्स की जबर्दस्त पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकती हैं।

सुपरफास्ट प्रोसेसर: स्पीड की बात करें तो, Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500-Ultra (4nm) चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं, Turbo 5 Max को और भी ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए इसमें लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 (3nm) प्रोसेसर मिलने की संभावना है।

कैमरा: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स में 50MP का OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है।

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि Redmi आने वाले दिनों में इस रहस्यमयी 'स्पीड मॉन्स्टर' के बारे में और क्या खुलासे करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed