{"_id":"69889c5e9ac02405da037bff","slug":"why-apple-iphones-have-time-always-set-to-9-41-am-know-mystery-behind-2026-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tech Explained: हर iPhone की स्क्रीन पर समय हमेशा 9:41 AM ही क्यों दिखता है? जानें इसके पीछे का रहस्य","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Tech Explained: हर iPhone की स्क्रीन पर समय हमेशा 9:41 AM ही क्यों दिखता है? जानें इसके पीछे का रहस्य
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार
क्या आपने कभी गौर किया है कि Apple के हर iPhone विज्ञापन में स्क्रीन पर हमेशा समय 9:41 AM ही क्यों दिखता है? Apple अपने स्मार्टफोन में सिर्फ इसी समय का यूज क्यों करती है, आइए इस रहस्य से पर्दा उठाते हैं।
हर iPhone में एक टाइम क्यों होता है सेट?
- फोटो : Apple
विज्ञापन
विस्तार
अगर आप कभी iPhone के विज्ञापन या लॉन्च प्रेजेंटेशन को ध्यान से देखेंगे, तो एक बात हमेशा कॉमन पाएंगे। वह है फोन की स्क्रीन पर दिखने वाला समय। हर विज्ञापन में फोन की स्क्रीन पर दिखने वाला समय हमेशा 9:41 AM पर सेट होता है। अगर आप इसे संयोग मान रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि इसके पीछ एपल की गहरी सोच और रणनीति छिपी है।
क्यों सभी iPhone में सेट होता है एक समय?
चाहे आप एपल के सबसे पहले iPhone को देखें या सबसे लेटेस्ट iPhone 17 को, आप पाएंगे की सभी में 9:41 AM टाइम सेट है। दरअसल, 9 जनवरी 2007 को सैन फ्रांसिस्को में एपल के तत्कालीन सीईओ स्टीव जॉब्स ने जब पहली बार दुनिया के सामने iPhone पेश किया, तब घड़ी में यही समय था। Apple चाहता था कि जब स्टेज पर फोन दिखे, तब स्क्रीन पर दिखने वाला समय और ऑडियंस की घड़ियों का समय लगभग एक-सा हो। यही वजह है कि यह समय Apple की पहचान बन गया।
पहले कुछ और था समय
शुरुआत में Apple के प्रोडक्ट्स की स्क्रीन पर 9:42 AM दिखाया जाता था। वजह यह थी कि कंपनी अपने लॉन्च इवेंट्स को बेहद सटीक टाइमिंग के साथ डिजाइन करती थी। आमतौर पर प्रेजेंटेशन शुरू होने के करीब 40 से 42 मिनट बाद नया प्रोडक्ट दिखाया जाता था।
लेकिन साल 2010 में iPad लॉन्च के दौरान Apple ने टाइमिंग को और ज्यादा सटीक किया और इसे 9:41 AM कर दिया। इसके बाद से iPhone, iPad और MacBook जैसे डिवाइसेज में यही समय दिखाया जाने लगा।
Apple Watch पर दिखता है अलग समय
दिलचस्प बात यह है कि Apple Watch पर समय 9:41 नहीं, बल्कि 10:09 AM दिखाया जाता है। इसकी वजह घड़ी उद्योग की एक पुरानी परंपरा है, जहां घड़ियों को आमतौर पर 10:10 की पोजिशन पर दिखाया जाता है ताकि डायल और ब्रैंड नेम साफ नजर आएं। Apple ने इसी परंपरा को अपनाते हुए, लेकिन खुद को थोड़ा अलग दिखाने के लिए 10:09 AM का समय चुना।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन