{"_id":"69bfe85bd724b2b7fb0fdc7e","slug":"why-you-should-upgrade-your-wifi-router-guide-2026-tech-news-hindi-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Device: क्या घर में लगे WiFi राउटर को बदलना चाहिए? पुराने डिवाइस को यूज करने के क्या हैं नुकसान, जानें","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Device: क्या घर में लगे WiFi राउटर को बदलना चाहिए? पुराने डिवाइस को यूज करने के क्या हैं नुकसान, जानें
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Why To Upgrade Old WiFi Router: आपने शायद ही कभी वाईफाई राउटर को अपग्रेड करने के बारे में सुना होगा। आज की फास्ट डिजिटल लाइफ में बेहतर स्पीड और सुरक्षा के लिए पुराने राउटर को बदलना अब जरूरी हो गया है। जानिए वाईफाई राउटर को अपग्रेड करने के क्या फायदे हो सकते हैं।
जानिए पुराने WiFi राउटर को अपग्रेड करने के फायदे
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
लोग समय के साथ अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी को अपग्रोड कर लेते है, लेकिन आपने शायद ही सुना होगा कि वाईफाई राउटर को भी अपग्रेड किया जाता है। जी हां, भले ही आप ये सोचते हों कि वाईफाई राउटर एक बार लगवा लिया तो इसे लंबे समय तक बिना बदले चला सकते हैं। अक्सर कई लोग शायद ही कभी अपने घर का वाईफाई राउटर अपग्रेड करते हैं। लेकिन इस लेख में आज आपको बताएंगे कि क्यों हमें वाईफाई राउटर को एक समय बाद अपग्रेड कर लेना चाहिए और ऐसा करने के क्या फायदे हैं।
Trending Videos
इंटरनेट की धीमी स्पीड
- फोटो : Adobe Stock
1. इंटरनेट की धीमी स्पीड
अगर आपने 200 Mbps या 300 Mbps का प्लान लिया है, लेकिन स्पीड टेस्ट में वह काफी कम आ रही है, तो हो सकता है कि आपका पुराना राउटर उस हाई-स्पीड को हैंडल न कर पा रहा हो। Wi-Fi 4 या 5 वाले पुराने राउटर आधुनिक फाइबर कनेक्शन की पूरी क्षमता का उपयोग नहीं कर पाते।

पुराना वाईफाई स्टैंडर्ड
- फोटो : AI
2. पुराना वाईफाई स्टैंडर्ड
तकनीक बहुत तेजी से बदल रही है। अगर आपका राउटर 3-5 साल पुराना है, तो वह शायद Wi-Fi 5 पर चल रहा होगा। आज के समय में Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7 आ चुके हैं, जो न केवल तेज हैं, बल्कि एक साथ कई डिवाइस (स्मार्ट टीवी, फोन, स्मार्ट बल्ब) कनेक्ट होने पर भी इंटरनेट को स्थिर रखते हैं।

WIFI Router
- फोटो : FREEPIK
3. सुरक्षा का खतरा
पुराने राउटर्स में सुरक्षा फीचर्स पुराने हो जाते हैं। नए राउटर्स WPA3 एन्क्रिप्शन के साथ आते हैं, जो आपके वाईफाई को हैकर्स से सुरक्षित रखते हैं। पुराने मॉडल्स को कंपनी से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना भी बंद हो जाता है, जिससे वे साइबर हमलों के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं।

रेंज और सिग्नल ड्रॉप
- फोटो : Adobe Stock
4. रेंज और सिग्नल ड्रॉप
क्या आपको दूसरे कमरों में सिग्नल नहीं मिलते? क्या आपको दिन में कई बार राउटर को बंद करके रिस्टार्ट करना पड़ता है? यह इस बात का संकेत है कि राउटर का हार्डवेयर पुराना हो चुका है और अब वह लोड नहीं उठा पा रहा।

ज्यादा डिवाइसेज का बढ़ना
- फोटो : अमर उजाला
5. ज्यादा डिवाइसेज का बढ़ना
आजकल घरों में केवल एक-दो फोन नहीं, बल्कि स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, एलेक्सा और होम सिक्योरिटी कैमरा जैसे कई डिवाइसेज होते हैं। पुराना राउटर इतने सारे कनेक्शन को एक साथ संभालने के लिए डिजाइन नहीं किया गया होता। नए राउटर ज्यादा डिवाइस को हैंडल कर सकते हैं।