{"_id":"5d6df2658ebc3e01665e31e4","slug":"google-to-launch-out-of-office-feature-alert-your-contacts-if-you-are-on-vacation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीमेल में आ रहा है कमाल का फीचर, आप छुट्टी पर जाएंगे तो भेजने वाले को मिलेगा अलर्ट","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
जीमेल में आ रहा है कमाल का फीचर, आप छुट्टी पर जाएंगे तो भेजने वाले को मिलेगा अलर्ट
Tue, 03 Sep 2019 10:26 AM IST
प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
GMAIL
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल पिछले कई महीने से अपने जीमेल में लगातार बदलाव कर रहा है। कुछ दिन पहले ही गूगल ने जीमेल में ई-मेल शेड्यूल करने का फीचर दिया है, वहीं अब गूगल जल्द ही जीमेल के लिए एक नया और बड़े काम का फीचर जारी करने वाला है।
विज्ञापन
नए अपडेट के बाद यदि कोई जीमेल यूजर छुट्टी पर है तो उससे जीमेल या हैंगआउट चैट के जरिए संपर्क करने वाले अन्य यूजर्स को नोटिफिकेशन मिल जाएगा कि वह छुट्टी पर है।
विज्ञापन
गूगल के एक बयान के मुताबिक शुरुआत में यह फीचर जी-सुईट यानी गूगल इंटरप्राइस कस्टमर्स के लिए जारी किया जाएगा। इस फीचर की ग्लोबल लॉन्चिंग 16 सितंबर को होगी। हालांकि कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि जी-सुईट पर सफल होने के बाद इसे आम यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
नए अपडेट के बाद यदि आप छुट्टी पर जा रहे हैं तो आपको गूगल कैलेंडर में 'आउट ऑफ ऑफिस (ओओओ)' एंट्री करनी होगी। इसके बाद जैसे ही कोई आपसे हैंगआउट के जरिए संपर्क करने की कोशिश करेगा तो उसे 'ओओओ' का स्टेट्स दिखाई देगा, जबकि जीमेल भेजने वाले यूजर को कंपोज विंडो में आउट ऑफ ऑफिस का बैनर दिखाई देगा।