सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Instagram Suffers Global Outage, Desktop Users Hit Hard; Account Suspension Fears Grow

दुनियाभर में Instagram डाउन: लॉगइन फेल होने से परेशान हुए यूजर्स, कुछ देर बाद रिकवर हुआ एप

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Thu, 05 Feb 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Instagram Outage: गुरुवार, 5 फरवरी को इंस्टाग्राम में आई अचानक तकनीकी खराबी से दुनियाभर के हजारों यूजर्स प्रभावित हुए। ट्रैकिंग साइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक 10,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं।

Instagram Suffers Global Outage, Desktop Users Hit Hard; Account Suspension Fears Grow
Instagram Outage - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

गरुवार, 5 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में अचानक आई तकनीकी खराबी की वजह से दुनिया भर के हजारों यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर देखा गया जो कंप्यूटर या ब्राउजर के जरिए इंस्टाग्राम चलाने की कोशिश कर रहे थे, जहां उन्हें लॉग-इन करने और फीड लोड करने में दिक्कतें आ रही थीं। ट्रैकिंग वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक करीब 10,000 से अधिक यूजर्स इस समस्या की शिकायत दर्ज करा चुके थे। हालांकि इस मामले में इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) की ओर से अभी तक खराबी के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Trending Videos

वेबसाइट पर दिखा सबसे ज्यादा असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या इंस्टाग्राम के मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों पर दिख रही थी। हालांकि, ब्राउजर पर चलने वाली वेबसाइट पूरी तरह बंद हो गई थी। कई लोगों ने वेबसाइट में लॉनइन एरर और फीड पर दिख रहे 'सॉरी, समथिंग वेंट रॉन्ग' के मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर कर हाल बयां किया। हालांकि अब धीरे-धीरे यह समस्या कम हो रही है और शिकायतें भी घट रही हैं, लेकिन इंस्टाग्राम ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह खराबी आखिर आई क्यों थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

X पर आई मीम्स की बाढ़

जैसे ही इंस्टाग्राम बंद हुआ, लोग अपनी शिकायतें करने के लिए एक्स पर उमड़ पड़े। एक यूजर ने बताया कि मीम पर कमेंट करते ही एप ने काम करना बंद कर दिया, वहीं दूसरे ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इंस्टाग्राम से इसे जल्दी ठीक करने की मांग की। इस बीच कुछ लोग मजे लेने से भी पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि इंस्टाग्राम डाउन होते ही लोग सबसे पहले एक्स पर यह पक्का करने भागते हैं कि क्या वाकई सबका एप बंद हुआ है।

 

अकाउंट सस्पेंशन ने बढ़ाई चिंता

 
 

दिक्कत सिर्फ सर्वर डाउन होने तक ही सीमित नहीं है। 3 फरवरी से ही कई लोग एक्स पर शिकायत कर रहे हैं कि उनके अकाउंट बिना किसी वजह के बंद (सस्पेंड) किए जा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा, फिर भी इंस्टाग्राम उन्हें गलत नोटिस भेज रहा है। एक परेशान यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि इंस्टाग्राम बिना बात के अकाउंट बैन कर रहा है, वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसकी कोई गलती न होने के बावजूद उसका अकाउंट तीसरी बार हटा दिया गया है। हालांकि, अभी तक इन शिकायतों की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया शेयर हुए ठीक करने के उपाय

हालांकि, अभी तक मेटा या इंस्टाग्राम की तरफ से इस खराबी पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस रेडिट (Reddit) पर कुछ यूजर्स ने इसे ठीक करने के तरीके साझा किए। जैसे कि कुछ एपल यूजर्स का कहना है कि एप को डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल करें और उसे खोलने से पहले ब्राउजर के 'प्राइवेट मोड' में लॉगइन करने की कोशिश करें। अच्छी खबर यह है कि अब शिकायतों की संख्या कम हो रही है, जिससे लगता है कि समस्या धीरे-धीरे ठीक हो रही है।

2025 रहा इंटरनेट आउटेज का साल

साल 2025 इंटरनेट और क्लाउड सेवाओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्लूएस) का आउटेज अब तक का सबसे बड़ा आउटेज माना जाता है। देशें पिछले साल के प्रमुख आउटेज का लेखाजोखा।

अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्लूएस): 20 अक्तूबर 2025 को एडब्लूएस में एक बड़ी तकनीकी खराबी आई, जिससे नेटफ्लिक्स, स्नैपचैट और कई ई-कॉमर्स साइट्स लगभग 15 घंटों तक प्रभावित रहीं।

क्लाउडफ्लेयर: क्लाउड सर्विस प्रदान करने वाली अमेरिकी कंपनी को पिछले साल कई बार आउटेज का सामना करना पड़ा। खासतौर पर 18 नवंबर को हुई बड़ी खराबी ने दुनिया भर की हजारों वेबसाइटों, एप्स और यहां तक की ChatGPT, परप्लेक्सिटी और एक्स तक को ठप कर दिया।

प्लेस्टेशन नेटवर्क (पीएसपी): 7 फरवरी 2025 को सोनी का गेमिंग नेटवर्क 24 घंटे से अधिक समय तक वैश्विक स्तर पर बंद रहा।

गूगल क्लाउड: 12 जून 2025 को गूगल क्लाउड के आउटेज की वजह से स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड और ट्विच जैसी लोकप्रिय सेवाएं प्रभावित हुईं।

माइक्रोसॉफ्ट एज्योर: माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवा ने 9 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को दो बड़े आउटेज का सामना किया, जिससे कई एयरलाइन और व्यावसायिक सेवाएं बाधित हुईं।

एक्स (X): 10 मार्च 2025 को एलन मस्क के इस प्लेटफॉर्म पर बड़ा आउटेज हुआ, जिसकी भारत में भी 6 लाख से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गईं।

यूट्यूब: 15 अक्तूबर 2025 को यूट्यूब पर एक बड़ा ग्लोबल आउटेज आया, जिससे इसके स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लाखों यूजर्स को समस्या हुई। 

इसके अलावा स्नैपचैट, वाट्सएप, स्लैक, और स्पॉटिफाई जैसी कंपनियों ने भी समय-समय पर तकनीकी खराबी की वजह से इंटरनेट आउटेज झेला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed